
Air India में हर महीने 500 केबिन क्रू की भर्ती, CEO ने बताया रिक्रूटमेंट का पूरा प्लान
AajTak
Air India के CEO तथा MD कैम्पबेल विल्सन ने बिजनेस टुडे से खास बातचीत में जानकारी दी है कि एयर इंडिया हर महीने 500 केबिन क्रू की भर्ती कर रहा है. उन्होंने कहा कि बड़े ऑब्जेक्टिव्स को पूरा करने के लिए Vihan.AI को 3 कार्य चरणों में विभाजित किया गया है.
देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी Air India के CEO तथा MD कैम्पबेल विल्सन ने बिजनेस टुडे से खास बातचीत में जानकारी दी है कि एयर इंडिया हर महीने 500 केबिन क्रू की भर्ती कर रहा है. उन्होंने कहा कि बड़े ऑब्जेक्टिव्स को पूरा करने के लिए Vihan.AI को 3 कार्य चरणों में विभाजित किया गया है.
उन्होंने कहा कि कंपनी में 1200 से ज्यादा ग्राउंड स्टाफ प्रोफेशनल्स की भर्ती की गई है. प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए जिस सेक्टर पर हमने अपना ध्यान केंद्रित किया है वह है IT. इसके साथ ही वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट के नवीनीकरण में 400 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है.
उन्होंने बताया, 'हम हर महीने करीब 100 पायलट और 500 केबिन क्रू की भर्ती कर रहे हैं, और जाहिर तौर पर ग्राउंड स्टाफ के लिए भी लोग रिक्रूट किए जा रहे हैं. ऑर्गनाइज़ेशन और नॉन-फ्लाइंग पदों पर 1,500 से अधिक लोग शामिल हुए हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'हमने भर्तियों में इस समय थोड़ा विराम लिया है क्योंकि जब हम एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विलय की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और विस्तारा के एयर इंडिया में विलय की योजना बना रहे हैं, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरे ग्रुप में सभी के पास पोजीशन हो. हम बाहरी लोगों को वहां लाना चाहते हैं, जहां हमें उनकी जरूरत है. लेकिन ग्रुप के भीतर मौजूद लोगों को अकोमोडेट करना भी जरूरी है.'
(बिजनेस टुडे से करिश्मा के इनपुट के साथ)

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








