
AI लेकर आ रहा है खुशखबरी, 5 साल में करोड़ों नौकरियां... इस सेक्टर की बल्ले-बल्ले!
AajTak
AI Jobs: रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि जनरेटिव एआई का इस्तेमाल नौकरी में बदलाव लाएगा, क्योंकि एआई सिस्टम्स इंजीनियर्स को जनरेटिव एआई से काफी फायदा होगा और उनका करीब आधा काम एआई टेक्नोलॉजी संभाल सकेंगी.
भारत में 2028 तक नौकरियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने का अनुमान सर्विसनाउ की एक रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच साल में टेक्नोलॉजी और Artificial intelligence (AI) की वजह से लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी.
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2028 तक नौकरीपेशा लोगों की संख्या बढ़कर करीब 45.72 करोड़ हो जाएगी, जबकि 2023 में 42.37 करोड़ लोग नौकरियां कर रहे थे. यानी अगले 5 साल में करीब 3.38 करोड़ नई नौकरियां जुड़ेंगी.
सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी सेक्टर में नौकरियां इसकी मुख्य वजह है भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 27.3 लाख नई नौकरियां टेक्नोलॉजी सेक्टर में पैदा होंगी. इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में करीब 15 लाख, एजुकेशन में 84 हजार, और स्वास्थ्य सेवाओं में 80 हजार नई नौकरियों के मौके पैदा होंगे.
इन आंकड़ों से ये तो जाहिर है कि टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और आर्थिक ग्रोथ से भारत में नौकरियों की डिमांड काफी बढ़ेगी. लेकिन इन्हें हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को अपने स्किल्स को इस हिसाब से अपग्रेड करना भी जरूरी होगा.
दरअसल, सर्विसनाउ इंडिया के मुताबिक एआई भारत में रोजगार पैदा करने में बड़ा रोल निभाएगा. लेकिन इससे ज्यादातर बेहतरीन टेक्निकल स्किल्स वाले रोल्स की संख्या बढ़ेगी. हालांकि ये नए जॉब्स बढ़ाने के साथ ही एक स्थायी और शानदार करियर की संभावना को भी बढ़ाएगा.
AI के आने से कई सेक्टर्स में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










