
9 अप्रैल से सज जाएगा IPL का मेला, दिल्ली-मुंबई समेत इन 6 शहरों में होंगे मैच
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और 30 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. आईपीएल का आयोजन 51 दिनों तक होगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और 30 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल का आयोजन 51 दिनों तक होगा. खास बात यह है कि इसका आयोजन इस साल भारत में होगा. 6 शहरों में आईपीएल के मैच कराए जाएंगे. इनमें कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु हैं. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल आईपीएल के मुकाबले UAE में सितंबर-नवंबर के बीच कराए गए थे. टूर्नामेंट के सभी 60 मैच 3 वेन्यू शारजाह, दुबई और अबुधाबी में कराए गए थे. तब फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था.बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद से वेन्यू को लेकर चर्चा होने लगी थी. बताया जा रहा था कि इस बार सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले मुंबई में हो सकते हैं, जबकि नॉकआउट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हो सकते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







