
84 साल के जज, महिला बिशप... ट्रंप के दो बड़े फैसलों को चैलेंज करने वाले 2 लोग कौन हैं?
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके दो महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर जबर्दस्त चुनौती मिली है. 84 साल के जज ने जन्मजात नागरिकता पर ट्रंप के फैसले पर तात्कालिक रोक लगा दी है, वहीं बिशप एडगर बुड्डे ने थर्ड जेंडर पर उनके रवैये को लेकर ट्रंप को आईना दिखाया है और ऐसे सभी लोगों पर 'दया दिखाने' को कहा है. इन दोनों विरोध के स्वरों से ट्रंप तमतमाए हुए हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण के 4 ही दिन हुए हैं लेकिन दो बड़े मुद्दों पर दो बड़े हस्तियों ने ट्रंप के फैसले को चैलेंज किया है. ये दो हस्तियां हैं अमेरिका की बिशप . मैरिएन एडगर बुडे (Mariann Edgar Budde) और फेडरल जज जॉन सी कफनर (John C. Coughenour). इन दोनों का विरोध इसलिए अहम है क्योंकि इन्होंने नीतिगत मामलों पर राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध किया है.
जज जॉन सी कफनर ने ट्रंप की महात्वाकांक्षी जन्मजात नागरिकता (Birthright citizenship) को खत्म करने योजना पर पलीता लगा दिया है. इससे अमेरिका में रह रहे भारत समेत हजारों प्रवासियों को राहत मिली है.
ट्रंप ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन एक कार्यकारी आदेश के जरिए स्वतः जन्मसिद्ध नागरिकता के अधिकार को खत्म कर दिया था. राष्ट्रपति के इस फैसले का विरोध करते हुए डेमोक्रेटिक लीडरशिप वाले 4 राज्य वॉशिंगटन, एरिजोना, इलिनॉयस और ओरेगन अदालत चले गये थे.
जन्मजात नागरिकता पर ट्रंप को रुकना पड़ा है
इस पर सिएटल स्थित डिस्ट्रिक्ट जज जॉन कफनर ने ये फैसला सुनाया है. जज कफनर ने कहा कि मैं 4 दशक से पीठ पर हूं. मुझे ऐसा कोई दूसरा मामला याद नहीं आता, जिसमें पेश किया गया सवाल इस मामले जितना स्पष्ट हो. यह एक स्पष्ट रूप से असंवैधानिक आदेश है. जज कफनर ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग के वकील ब्रेट शुमेट को भी खरी खरी सुनाई और पूछा कि क्या वह व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि यह आदेश संवैधानिक है?
कौन हैं जज जॉन सी कफनर

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





