
83: खिलाड़ियों को एक मैच का 50 पाउंड मिलता था, जीत के बाद 15 हजार बोनस मिले थे
AajTak
साल 1983 विश्व कप की जीत ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदल करके रख दी थी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाते हुए विश्व चैम्पियन बनकर दिखाया था.
83 Movie: साल 1983 विश्व कप की जीत ने भारतीय क्रिकेट की दिशा बदल करके रख दी थी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने उम्मीदों के विपरीत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाते हुए विश्व चैम्पियन बनकर दिखाया था. उस वर्ल्ड कप जीत के लम्हे को फिर से याद दिलाने के लिए शुक्रवार को '83' मूवी रिलीज हो रही है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












