
7 साल से नहीं दिया किराया, फिर कमरे में छोड़ गया टॉयलेट से भरी 3000 बीयर कैन... ऐसा था फ्लैट का हाल
AajTak
वार्कविकशायर में एक बुजुर्ग दम्पति ने अपना दो बेडरूम वाला फ्लैट एक जरूरतमंद को किराए पर दिया था. जब वो उस घर को खाली करके गया तो उसका ऐसा हाल बना कर रख दिया था, जिसे देखकर शायद ही कोई वहां रहना चाहे.
एक किरायेदार ने 7 साल तक एक बुजुर्ग दंपत्ति को दो कमरों के फ्लैट का किराया नहीं दिया. जब उससे घर खाली करने को कहा गया थो वह अचानक से फ्लैट छोड़ कर चला गया. बुजुर्ग दंपत्ति जब खाली घर देखने गए तो हैरान रह गए. क्योंकि पूरे फ्लैट में बीयर के कैन और बोतल बिखरे पड़े थे और हर तरफ मल-मूत्र था.
मेट्रो.यूके की रिपोर्ट के अनुसार, मकान मालिक सैंड्रा कॉन्सिडाइन (58) और उनके पति क्रिस (70) ने 2018 में वार्विकशायर के नुनीटन में अपनी प्रॉपर्टी एक शख्स को 30 पाउंड प्रति सप्ताह के दर से किराए पर दी थी.उस व्यक्ति ने उन्हें सात वर्षों तक अपनी फ्लैट पर नहीं आने दिया. साथ ही उसने कोई किराया भी कभी नहीं दिया.
सात साल रहने के बाद किरायेदार ने छोड़ा फ्लैट इस वर्ष जनवरी में उस किरायेदार ने अंततः फ्लैट छोड़ दिया. जब सैंड्रा और क्रिस फ्लैट के अंदर गए तो बुजुर्ग को वहां का नजारा किसी नर्क जैसा दिखाई दिया. वहां गंदगी का आलम ऐसा था कि बदबू से अंदर एक सेकंड भी रुकना मुश्किल था. कमरे में हजारों बीयर के कैन थे - जिनमें शख्स ने पेशाब भरकर रखा था. साथ ही टेक अवे के खाली डिब्बों में पॉटी करके रख दिया था.
पूरे फ्लैट को कर दिया था बर्बाद किरायेदार ने दीवारों, कालीनों, रसोई के उपकरणों, फर्नीचर और बाथरूम को भी हजारों पाउंड का नुकसान पहुंचाया था.निराश दम्पति का कहना है कि पूरे अपार्टमेंट में यूरीन की बदबू आ रही है और अब उन्हें नुकसान की मरम्मत के खर्च के अलावा सफाई का भारी बिल भी देना पड़ेगा.
हजारों बीयर के कैन्स और टेकअवे डिब्बे में भरे थे मल-मूत्र क्रिस को लाइलाज कैंसर की बीमारी है. वह इतने बीमार हैं कि अपनी पत्नी के साथ इस स्थिति से निपटने में असमर्थ हैं, क्योंकि उनकी पत्नी भी काफी कमजोर हैं. उन्होंने कहा कि इसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा. हम तो बस अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कूड़े के बीच कितने डिब्बे थे.
अमानवीय तरीके से रह रहा था शख्स बीयर के सभी डिब्बों में यूरीन भरा हुआ था. वहीं सैकड़ों डिब्बे और पॉलीबैग में पॉटी बांधकर रखा गया था. वह जिस हालत में रह रहा था, बिलकुल अमानवीय था. तीन बच्चों की दादी सैंड्रा ने कहा कि जून में हमें अपनी प्रॉपर्टी पर गए. वहां जाने के बाद जो कुछ भी दिखा वो बहुत ही भयानक था. वहां हजारों बीयर के कैन और टेकअवे के डिब्बे भरे हुए थे. साथ ही कई सारे कचरे की थैलियां बंधी हुई बिखरी पड़ी थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












