
60 साल बाद मिला ये खोया शहर, बर्फ के अंदर 100 फीट नीचे था दफन
AajTak
नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक खोज करते हुए ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर के नीचे छिपे एक गुम हुए शहर का पता लगाया है. इस खोज ने न केवल अतीत के रहस्यों को उजागर किया, बल्कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन और समुद्र स्तर में वृद्धि के अध्ययन के लिए एक नई दिशा भी दी है.
नासा के स्कैन से ग्रीनलैंड में बर्फ के नीचे दबा एक गुम शहर का पता चला है. जिस तरीके से इस शहर के बारे में पता लगाया गया, उस विधि से वैज्ञानिक अंटार्कटिका जैसे वातावरण में बर्फ की चादर की मोटाई मापते हैं.
नासा के गल्फस्ट्रीम III जेट पर सवार वैज्ञानिकों ने अप्रैल 2024 में उत्तरी ग्रीनलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय आधुनिक रडार उपकरण यूएवीएसएआर (UAVSAR) का उपयोग किया. इस तकनीक ने बर्फ की गहराई में छिपे स्ट्रक्चर को स्पष्ट रूप से मापने में मदद की. वैज्ञानिकों द्वारा ली गई एक रडार तस्वीर ने बर्फ के नीचे एक छुपे हुए शीत युद्ध-युग के शहर का पता लगाया है.
उत्तरी ग्रीनलैंड में बर्फ के अंदर मिला छिपा शहर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने उत्तरी ग्रीनलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से तस्वीर ली थी. इस शहर का नाम कैंप सेंचुरी है. यह एक सैन्य अड्डा था. इसे 1959 में ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर की सतह के नीचे सुरंगों का जाल काटकर बनाया गया था.
1967 में छोड़ दिया गया था शहर शोधकर्ताओं का कहना है कि 1967 में इस शहर को छोड़ दिया गया. इसके बाद से इसके ऊपर बर्फ जमा होती गई है. यह शहर सतह से कम से कम 30 मीटर (100 फीट) नीचे बर्फ के अंदर दब गया. नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के एलेक्स गार्डनर ने कहा कि हम बर्फ की चादर की तलाश कर रहे थे और कैंप सेंचुरी बाहर आ गई. हमें पहले नहीं पता था कि यह क्या है.
बर्फ के नीचे 100 फीट की गहराई में छिपा था शहर इस इलाके पिछले हवाई सर्वेक्षणों ने बर्फ की चादर की 2D तस्वीर तैयार की, जबकि अप्रैल में जब शोधकर्ताओं ने नासा के यूएवीएसएआर उपकरण का इस्तेमाल किया था, जो इसका 3डी मैप बनाने में सक्षम था. नए डेटा ने इस गुप्त शहर की संरचनाओं को इस तरह उजागर किया, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था.
शहर के कई स्ट्रक्चर स्पष्ट रूप से आई नजर नासा के वैज्ञानिक चाड ग्रीन ने कहा कि नए डेटा में इस गुप्त शहर के अलग-अलग स्ट्रक्चर इस तरह से दिखाई दिए, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. नवीनतम मानचित्र ने बेस के नियोजित लेआउट का खुलासा किया, जिसमें कई एक जैसे स्ट्रक्चर शामिल हैं. साथ ही इसमें कई तरह की फैसिलिटी सुरंगें स्पष्ट नजर आ रही है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









