
6,6,6,6... युवराज सिंह ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में जड़े लगातार 4 छक्के, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे हैं. उन्होंने शनिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी.
भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे हैं. उन्होंने शनिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी. युवराज ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ मैच में चार गेंदों पर चार छक्के जड़ दिए. युवराज ने टी-20 वर्ल्ड कप की उस पारी की याद दिला दी जब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे. युवराज सिंह ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के गेंदबाज जांदेर दे ब्रूएन के ओवर में ये कारनामा किया. YUVI on 🔥 0,6️⃣,6️⃣,6️⃣,6️⃣,0 in the 18 over 💯✌️#RoadSafetyWorldSeries2021 #sachin #YuvrajSingh pic.twitter.com/28H1bsRcpM जांदेर दे ब्रूएन ने पारी का 18वां ओवर किया. युवराज ने ओवर की पहली गेंद डॉट खेली. इसके बाद की अगली चार गेंदों पर उन्होंने चार छक्के लगाए. ओवर की आखिरी गेंद भी युवराज ने डॉट खेली. जांदेर दे ब्रूएन के इस ओवर में कुल 24 रन बने.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












