
5 साल में 38 दिन स्कूल गई टीचर, वेतन लिया पूरा, टर्मिनेशन के बाद भी कर रही नौकरी
AajTak
अक्सर हमने बच्चों को देखा है कि उनका स्कूल जाने का मन नहीं होता या वो बहुत ज्यादा छुट्टी मार लेते हैं लेकिन हैरानी तब होती है जब ऐसा शौक किसी अध्यापक में आ जाये और 5 साल यानी 62 महीने में वो सिर्फ 38 दिन ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाए लेकिन पैसा पूरे 62 महीने का ले.
अक्सर हमने बच्चों को देखा है कि उनका स्कूल जाने का मन नहीं होता या वो बहुत ज्यादा छुट्टी मार लेते हैं लेकिन हैरानी तब होती है जब ऐसा शौक किसी अध्यापक में आ जाये और 5 साल यानी 62 महीने में वो सिर्फ 38 दिन ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जाए लेकिन पैसा पूरे 62 महीने का ले. (रामपुर से आमिर खान की रिपोर्ट) वैसे तो बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी माना जाता है लेकिन हज़ारों रुपये महीने का वेतन पाने वाले शिक्षक और विभाग के अधिकारियों की हकीकत बेहद ही अनोखी है. रामपुर में 62 महीने से तैनात रही गैर हाजिर मैडम प्रीति यादव ने सरकार से वेतन तो पूरा लिया लेकिन इस अवधि में सिर्फ 38 दिन ही स्कूल में हाज़िर हुई. बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की फ़ौज इनके खिलाफ खूब लिखा-पढ़ी करती रही, कागजी घोड़े दौड़ाती रही लेकिन इस गैर हाजिर शिक्षिका का बिगाड़ कुछ भी न पाई. प्रीति यादव के खिलाफ टर्मिनेशन आदेश भी लिखा जा चुका है लेकिन अभी भी वो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नौकरी कर रही है.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












