
40 लाख खर्च कर अरबपति ने प्राइवेट प्लेन से मंगवाई थी फेवरेट डिश!
AajTak
एक जाने-माने बिजनेसमैन ने 40 लाख रुपए खर्च कर निजी जेट से अपने पसंदीदा खाने की डिलीवरी कराई थी.
रूस के अरबपति शख्स और फुटबॉल क्लब चेल्सिया (Chelsea) के मालिक रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) ने एक ऐसा कारनामा किया था जिसे सुनकर कई अमीर लोग भी हैरान रह गए. रोमन ने हजारों किलोमीटर दूर से खुद के लिए खाना ऑर्डर किया था जो प्राइवेट प्लेन से उनके पास पहुंचा था.
रोमन अब्रामोविच का पैसे उड़ाने का एक पुराना इतिहास रहा है. ब्रिटिश अखबार Sunday Times की रिपोर्ट के मुताबिक, रोमन अब्रामोविच ने एक बार सुशी की डिलीवरी पर करीब 40 लाख रुपये खर्च कर दिए थे. इसमें प्राइवेट प्लेन से खाना डिलीवरी करने का खर्च शामिल था.
रूस के ये अरबपति शख्स अज़रबैजान में मौजूद थे, उन्होंने ब्रिटेन से सुशी मंगवाई थी. ये घटना 2000 के दशक की है. ये ठीक तब हुआ, जब वह चेल्सिया के मालिक के तौर पर अपनी पारी शुरू कर रहे थे.
जिस Ubon Restaurant से ये महंगा और लजीज व्यंजन सुशी ऑर्डर हुआ था. वह ब्रिटेन के Canary Wharf में मौजूद था. हालांकि, ये रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है. सुशी एक जापानी ट्रेडिशनल फूड है. जब ये ट्रेडिशनल फूड बन गया तो ये लुटोन एयरपोर्ट (Luton Airport) से 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर रोमन अब्रामोविच और उनके दोस्तों के पास पहुंचा. एयरपोर्ट तक ये खाना एक लग्जरी कार से पहुंचा था. लंदन से अज़रबैजान के बीच की इतनी दूरी है कि फ्लाइट को भी पहुंचने में 5 घंटे से अधिक लगते हैं.
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद रोमन अब्रामोविच पर कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. उन्हें फुटबॉल क्लब चेल्सिया भी बेचना पड़ रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











