
36000 रुपये सालाना देगी सरकार, खुशहाली के लिए 46 लाख लोग कर चुके हैं अप्लाई!
AajTak
इसके लिए असंगठित क्षेत्र का हर वह कामगार पात्र है, जिसकी उम्र 18 साल से 40 साल तक है और मंथली इनकम 15 हजार रुपये या इससे कम है. इससे ज्यादा मंथली इनकम वाले लोगों को सरकार की इस सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिल पाता है.
असंगठित क्षेत्र के कामगारों (Unorganized Sector Workers) के सामने बुढ़ापे में सहारे की गंभीर समस्या रहती है. कमाने की उम्र निकल जाने और शरीर कमजोर पड़ जाने के बाद ऐसे लोगों के पास इनकम का कोई जरिया नहीं बच पाता है. सरकार ने ऐसे लोगों को बुढ़ापे में सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana) की शुरुआत की है. अभी तक देश भर में 46 लाख से ज्यादा लोग इस स्कीम से जुड़ चुके हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












