
'36 साल की वर्जिन हूं... जीवनसाथी की है तलाश', इस वजह से नहीं हो पा रही शादी!
AajTak
36 साल की सोनाली कहती हैं कि वह ऐसी किसी अनजान को अपना शरीर नहीं सौंप सकती. उनके लिए सेक्स एक 'पवित्र और विशेष कार्य' है, इसलिए वह इसमें शामिल होने से पहले हर तरीके की जांच-पड़ताल कर लेना चाहती हैं. वह अपने मूल्यों और शर्तों पर ही रिलेशनशिप में आगे बढ़ेंगी.
36 साल की भारतीय मूल की एक युवती का कहना है कि उनकी उम्र चाहे जितनी हो जाए लेकिन वह अपने मूल्यों और शर्तों पर ही रिलेशनशिप में आगे बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि वह अभी तक वर्जिन हैं और अपना जीवनसाथी तलाश रही हैं. इसके लिए वह कई लड़कों के साथ ब्लाइंड डेट पर जा चुकी हैं. हालांकि, उन लड़कों को यह यकीन करने में मुश्किल हुई कि युवती ने शादी से पहले सेक्स नहीं किया होगा.
युवती का नाम सोनाली है. वह अमेरिका में पली-बढ़ी हैं और अभी वहीं रह रही हैं. पार्ट टाइम स्टैंडअप कॉमेडियन सोनाली हाल ही में 39 साल के कार्लोस के साथ डेट पर गईं. इस दौरान दोनों में खूब सारी बातें हुईं लेकिन बात फिर भी नहीं. सोनाली को लड़का पसंद नहीं आया.
न्यू जर्सी में रहने वाली सोनाली का कहना है कि उन्हें अपने सपनों के राजकुमार को ढूंढ़ना मुश्किल हो गया है. उनके लिए सेक्स एक 'पवित्र और विशेष कार्य' है, इसलिए वह इसमें शामिल होने से पहले हर तरीके की जांच-पड़ताल कर लेना चाहती हैं. सोनाली कहती हैं कि वह ऐसी किसी अनजान को अपना शरीर नहीं सौंप सकती.
सोनाली कहती हैं- भारत में शादी से पहले सेक्स अभी भी टैबू है. मेरे माता-पिता ने इसके बारे में कभी भी बात नहीं की. ग्रैजुएशन के टाइम पैरेंट्स अरेंज मैरिज की योजनाएं बताते थे. हालांकि, मैं अरेंज मैरिज का सम्मान करती हूं लेकिन ये मेरे लिए नहीं है.
'उनकी इच्छा सिर्फ मुझे बिस्तर तक ले जाने की थी'
बकौल सोनाली- मैंने लगभग 5 साल तक वॉल स्ट्रीट में काम किया. लड़के मेरी तरफ अट्रैक्ट होते थे लेकिन मुझे यही लगता था कि उनकी इच्छा सिर्फ मुझे बिस्तर तक ले जाने की है. अगर वे मेरा इस्तेमाल कर गायब हो जाते तो मैं बहुत बुरा फ़ील करती.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











