
35 साल बाद परिवार में पैदा हुई बेटी, दादा ने पोती को घर लाने के लिए किराए पर लिया हेलिकॉप्टर, Photos
AajTak
एक किसान के घर 35 साल बाद बेटी का जन्म हुआ तो उसने इसका जश्न अनूठे अंदाज में मनाया. नागौर जिले के निंबड़ी चांदावतां गांव में रहने वाले मदनलाल प्रजापत ने अपनी पोती को ननिहाल से लाने के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और अपने गांव लेकर आए.
21वीं सदी में देश में ऐसे कई राज्य हैं, जहां पर बेटी का पैदा होना एक बड़ा बोझ समझा जाता है. समाज और परिवार में मायूसी छा जाती है. कुछ लोग तो बेटी न हो इसके लिए गर्भपात तक करा देते हैं. अगर बेटा हो जाए तो उस परिवार के लोग पूरे मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटते हैं. . (इनपुट- मोहम्मद हनीफ खान) इन सबके बीच राजस्थान के नागौर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो समाज से लड़के और लड़की के बीच का भेद को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकती है. एक किसान के घर 35 साल बाद बेटी का जन्म हुआ तो उसने इसका जश्न अनूठे अंदाज में मनाया. नागौर जिले के निंबड़ी चांदावतां गांव में रहने वाले मदनलाल प्रजापत ने अपनी पोती को ननिहाल से लाने के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लिया और अपने गांव लेकर आए. दादा ने अपनी पोती को घर लाने के लिए 5 लाख में फसल बेची पैसा इक्ट्ठा किया और हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया. 35 साल बाद घर पर पैदा हुई पोती को हेलिकॉप्टर से घर लाने के लिए किसान की हर तरफ चर्चा हो रही है. मदनलाल प्रजापत ने बताया कि वो अपनी पोती का स्वागत ऐसा करना चहाते थे जिसे हमेशा याद रखा जाए.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











