
2GB रैम और HDMI 2.1 के साथ Xiaomi का 4K TV Stick लॉन्च, नॉर्मल टेलीविजन बन जाएगा स्मार्ट
AajTak
Xiaomi TV Stick 4K Lauched in India: भारत में Xiaomi ने TV Stick 4K को लॉन्च कर दिया है. इससे आप टीवी पर 4K में कंटेंट देख सकते हैं. इसमें कई प्री-लोडेड स्ट्रीमिंग ऐप्स भी दिए जाते हैं जिसमें Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.
Xiaomi ने हाल ही में TV Stick 4K लॉन्च किया है. जैसा की नाम से ही साफ है ये स्टिक कंटेंट को 4K रेज्योलूशन में स्ट्रीम कर सकता है. इसके साथ कंपनी एक रिमोट भी देती है. अभी ये भारत में सबसे सस्ते 4K स्टिक्स में से एक है. यहां पर आपको Xiaomi TV Stick 4K की डिटेल्स बता रहे हैं.
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi TV Stick 4K में क्वाड कोर Cortex A35 प्रोसेसर ARM Mali-G31 MP2 GPU के साथ दिया गया है. इसमें 2GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी गई है. ये टीवी स्टिक Android TV 11 बेस्ड आउट-ऑफ-द-बॉक्स Patchwall पर काम करता है.
Xiaomi TV Stick 4K में कई प्रीइंस्टॉस्ड ऐप्स भी दिए गए हैं. ये स्टिक Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ प्री-लोडेड आता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, डुअल-बैंड Wi-Fi, HDMI और क्रॉमकास्ट दिया गया है.
कंपनी इसमेंDolby Vision, Dolby Atmos और DTS HD का भी सपोर्ट देती है. इस प्राइस सेगमेंट में दूसरे ऑप्शन की तरह ही रिमोट में एक बटन दिया गया है जो गूगल असिस्टेंट को ट्रिगर कर सकता है. इसके अलावा Netflix, Prime Video और Disney+ Hotstar के लिए शॉर्टकट भी दिए गए हैं.
कंपनी का दावा है कि इसका वजन केवल 43 ग्राम है. Xiaomi TV Stick 4K में HDMI एक्सटेंडर केबल भी दिया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









