
28 घंटे में तैयार कर दिया 10 मंजिला मकान, देखें वायरल VIDEO
AajTak
जब एक इमारत को खड़ी करने की बात आती है, तो एक बड़ी प्लानिंग के साथ उसके तैयार होने के समय का भी ध्यान रखा जाता है. लेकिन चीन की एक कंपनी ने 10 मंजिला इमारत को बनाने के लिए प्लानिंग तो की लेकिन समय इतना कम लिया, जो सुनने में असंभव लगेगा.
जब एक इमारत को खड़ी करने की बात आती है, तो एक बड़ी प्लानिंग के साथ उसके तैयार होने के समय का भी ध्यान रखा जाता है. लेकिन चीन की एक कंपनी ने 10 मंजिला इमारत को बनाने के लिए प्लानिंग तो की लेकिन समय इतना कम लिया, जो सुनने में असंभव लगेगा. इस इमारत को महज 28 घंटे 45 मिनट में तैयार कर दिया गया. (फोटो/BROAD Group-YouTube) चीन के चांग्शा में ब्रॉड ग्रुप द्वारा इस 10 मंजिला इमारत को तैयार किया गया. ब्रॉड ग्रुप एक चीनी उद्यम है, जिसने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में पांव फैला रखे हैं. हाल ही में इस ग्रुप के द्वारा 28 घंटे 45 मिनट में 10 मंजिला आवासीय भवन का निर्माण किया है. (फोटो/BROAD Group-YouTube) इतने कम समय में हुए इस निर्माण कार्य ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. हालांकि ये सुनने में थोड़ा असंभव सा जरूर लग रहा है, लेकिन जब इमारत की वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, तो देखने वाले भी हैरान रह गए. मन में एक ही सवाल है कि निर्माण की इस अद्भुत गति का रहस्य आखिर क्या है?(फोटो/BROAD Group-YouTube)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












