
250 रुपये से कम में मिल रहा LCD टैबलेट, कई काम में कर सकते हैं यूज, बच्चों के लिए बेहतरीन गिफ्ट
AajTak
LCD Writing Tablet: बच्चों के लिए गिफ्ट लेना हो, तो एक परफेक्ट ऑप्शन चुनना बहुत मुश्किल हो जाता है. हम आपके लिए ऐसा ही एक ऑप्शन लेकर आए हैं, जो बच्चों के लिए परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है. कम कीमत में आने वाला ये गिफ्ट क्रिएटिव भी है. इसके लिए आपको 250 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स नए जमाने का मेला है. यहां आपको जरूरत की बहुत सी चीजें मिलती हैं और कुछ ऐसी भी जिन्हें देखकर मन ललचाता है. वैसे हम जिस प्रोडक्ट की आज चर्चा कर रहे हैं, उसे देखकर आपका मन तो नहीं ललाचाएगा, लेकिन ये बड़े काम का है. खासकर अगर किसी बच्चे को गिफ्ट करना है, तो आप इस सस्ते टैबलेट को खरीद सकते हैं.
टैबलेट का नाम पढ़कर किसी एंड्रॉयड या स्मार्ट टैबलेट का तो नहीं सोच रहे हैं. 250 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले इस प्रोडक्ट से आप बहुत ज्यादा उम्मीद ना करें तो ही अच्छा है. हालांकि, इसे बच्चों को गिफ्ट करने के लिए खरीद सकते हैं. हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, वो पुराने जमाने के ब्लैकबोर्ड का विकसित रूप है.
इस पर लिखने के लिए आपको किसी चॉक की जरूरत नहीं है. बल्कि आप एक स्टायलस की मदद से इस पर लिख सकते हैं और इस पर दिए गए एक बटन का यूज करके आसानी से मिटा भी सकते हैं. मार्केट में इस तरह के कई ऑप्शन हैं, लेकिन हम एक सस्ते विकल्प की तलाश में थे.
ऐसा एक ऑप्शन हमारे हाथ ऐमेजॉन पर लगा है. यहां से आप 225 रुपये में Storio Kids Toys LCD Writing Tablet खरीद सकते हैं. इसमें आपको 8.5-inch का डिस्प्ले मिलेगा.
मामूली सा दिखने वाला ये प्रोडक्ट आपके बच्चों के बड़े काम आ सकता है. इसमें वन टच इरेज बटन दिया गया है, जिसकी मदद से आप सिर्फ एक बटन पर क्लिक करके लिखे हुए कंटेंट को रिमूव कर सकते हैं. ये डिवाइस प्रेसर सेंसिटिव LCD डिस्प्ले के साथ आता है.
टैबलेट पर एक बटन कंटेंट को लॉक करने के लिए भी दिया गया है. इस बटन की मदद से आप लिखे हुए कंटेंट को लॉक कर सकते हैं और इरेज बटन से भी रिमूव नहीं होगा. इसे रिमूव करने के लिए आपको लॉक हटाना होगा. Amazon से आप इस डिवाइस को खरीद सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









