
24 घंटे में 79 विमानों को मिली बम की धमकी, एक हफ्ते में 169 से ज्यादा थ्रेट कॉल
AajTak
सोमवार रात से मंगलवार तक कम से कम 79 विमानों में बम की धमकी मिली. जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थी. प्रभावित उड़ानों में 23 इंडिगो, 21 विस्तारा, 12 अकाश और 23 एयर इंडिया की उड़ानें शामिल थीं.
विमानों में बम की झूठी धमकी की खबरें थम नहीं रही हैं. सोमवार रात से मंगलवार तक कम से कम 79 विमानों में बम की धमकी मिली. जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थी. प्रभावित उड़ानों में 23 इंडिगो, 21 विस्तारा, 12 अकाश और 23 एयर इंडिया की उड़ानें शामिल थीं. फर्जी कॉल के जरिए ये धमकियां दी गई हैं. पिछले एक हफ्ते में विमान में धमकी की कुल 169 खबरें अबतक सामने आ चुकी हैं.
हाल-फिलहाल में ज्यादातर धमकियां जेद्दाह, इस्तांबुल और रियाद की उड़ानों को लेकर थीं. प्रभावित उड़ानों में इंडिगो की फ्लाइट 6E 164 जो मंगलुरु से मुंबई जा रही थी उसे सुरक्षा अलर्ट मिला था. यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और पूरी सुरक्षा जांच की गई. इसी तरह, इंडिगो की उड़ान 6E 75 अहमदाबाद से जेद्दाह जा रही थी. धमकी मिलने के बाद उसे भी चेक किया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें: जयपुर बम धमकी: ब्वॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के भेजी धमकी भरी ईमेल
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कई एयरलाइनों ने ऐसे ही धमकी भरे कॉल रिसीव किए हैं, जिससे पूरे देश में उड़ान संचालन में बाधा आई है. शनिवार (19 अक्टूबर) को अकेले 30 से अधिक उड़ानों ने ऐसे संदेश प्राप्त किए. प्रभावित एयरलाइनों में एयर इंडिया, इंडिगो, अकाश एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर शामिल हैं.
अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, अब ऐसे तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब साइबर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर है ताकि डार्क वेब पर इन धमकियों के लिंक या ट्रेंड्स का पता लगाया जा सके. इसके अलावा, धमकी देने वाले हैंडल्स के ईमेल और लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं. शक है कि इनमे से कुछ विदेशों से संचालित हो सकते हैं. उधर, सोमवार से अब तक लगभग 10 सोशल मीडिया हैंडल्स, जिनमें से अधिकांश 'X' प्लेटफॉर्म पर थे, उन्हें या तो सस्पेंड या फिर ब्लॉक कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











