
21 साल के भारतीय छात्र ने इंस्टाग्राम में बड़ी खामी ढूंढी, FB ने दिए 22 लाख रुपये
AajTak
21 साल के भारतीय छात्र ने इंस्टाग्राम में गंभीर खामी को उजागर किया है. फेसबुक ने ईनाम के तौर पर 30 हजार डॉलर का ईनाम दिया है. मयूर महाराष्ट्र के हैं और कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं.
भारतीय हैकर को फेसबुक ने 22 लाख रुपये का ईनाम दिया है. दरअसल मयूर नाम के एक भारतीय डेवेलपर ने फेसबुक के प्लैटफॉर्स इंस्टाग्राम में गंभीर खामी उजागर की है. इस खामी की वजह से कोई भी इंस्टाग्राम पर किसी के प्राइवेट अकाउंट को देख सकता था. मयूर ने aajtak.in से बताया कि वो कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं. मयूर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. इंस्टाग्राम पर प्राइवेट अकाउंट तब ही देख सकते हैं दोनों अकाउंट्स एक दूसरे को फॉलो कर रहे होते हैं. लेकिन इंस्टाग्राम में बग की वजह से किसी भी प्राइवेट अकाउंट को देखा जा सकता था. इसके बारे में मयूर ने फेसबुक को जानकारी दी और फेसबुक ने ये माना की इंस्टाग्राम में ये खामी थी. मयूर ने हमें बताया कि ये उनकी पहली बाउंटी है. इससे पहले मयूर सरकार की साइट्स में खामियां बताईं थीं, लेकिन सरकार इसका ईनाम नहीं देती है. गौरतलब है कि अब इंस्टाग्राम से इस खामी को ठीक कर लिया गया है और मयूर को फेसबुक की तरफ से ईमेल के जरिए ईनाम के बारे में बताया गया है. फेसबुक ने मयूर को भेजे गए ईमेल में लिखा है, 'इस इश्यू को रिव्यू करने के बाद हमने तय किया है कि आपको 30,000 डॉलर की बाउंटी ईनाम के तौर पर दी जाएगी'
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









