
'2017 में NDA में वापस जाना मूर्खतापूर्ण था,' नीतीश ने JDU की बैठक में BJP पर निकाला गुस्सा
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2017 में बीजेपी के साथ वापस जाने की हमने मूर्खता की थी. इसके बाद पता चला कि बीजेपी हमारी पार्टी को ही तोड़ना चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि यह जान लीजिए कि जब तक जनता दल यूनाइटेड पार्टी है, कभी भी अब उनके साथ (बीजेपी) किसी भी प्रकार का समझौता भविष्य में नहीं करेंगे.
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की दूसरे दिन और आखिरी दिन रविवार को बैठक आयोजित की गई. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को लेकर बड़ी बातें कहीं. उन्होंने बैठक में पार्टी नेताओं के सामने खुलकर स्वीकार किया कि हमसे 2017 में गलती हुई थी. नीतीश ने एनडीए में शामिल होने के निर्णय को मूर्खतापूर्ण तक बताया. नीतीश ने कहा कि 2013 में हम लोग एनडीए से अलग हो गए थे. एक गलती हुई है. 2017 में फिर से एनडीए में वापस चले गए, जिसकी वजह से कुछ राज्यों के कई लोग हम लोग से अलग हो गए.
नीतीश ने कहा कि फिर से अब जब एनडीए से अलग हुए तो लोग कह रहे हैं कि यह ठीक है. उन्होंने कहा कि 2017 में बीजेपी के साथ वापस जाने की हमने मूर्खता की थी. इसके बाद पता चला कि बीजेपी हमारी पार्टी को ही तोड़ना चाहती है. उन्होंने आगे कहा कि यह जान लीजिए कि जब तक जनता दल यूनाइटेड पार्टी है, कभी भी अब उनके साथ (बीजेपी) किसी भी प्रकार का समझौता भविष्य में नहीं करेंगे. Never, सवाल ही पैदा नहीं होता है.
तो बीजेपी का कोई भविष्य नहीं
उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई नेता मुझे फोन करते हैं और उनसे कहता हूं कि हम लोग साथ रहेंगे तो बीजेपी को हराया जा सकता है. नीतीश ने कहा कि हम कुछ दिनों में दिल्ली जाएंगे और विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर साथ रहेंगे तो बीजेपी का कोई भविष्य नहीं है. हम लोग अगर एकजुट अगर नहीं होंगे तो उनको लाभ होगा.
केंद्र में बैठे लोग अटलजी का नाम तक नहीं लेते
इससे पहले नीतीश ने कहा था कि वो सीटों की बात नहीं करते हैं, लेकिन जब सभी विपक्षी दल एक होंगे तो बीजेपी का सफाया तय है. उन्होंने आगे कहा कि वे 5 सितंबर को दिल्ली जाएंगे, जहां वह महागठबंधन के चार दलों के नेता से मिलेंगे. नीतीश ने ये भी कहा था कि आज केंद्र में बैठे लोग श्रद्धेय अटलजी का नाम भी नहीं लेते हैं. उनके काम तक की चर्चा नहीं करते. अटलजी सहयोगी दलों की बात सुनते और मानते थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










