
2016 में डेब्यू, 5 साल में टीम की कमान, ऐसा रहा है ऋषभ पंत का IPL का सफर
AajTak
ऋषभ पंत बीते कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का उन्हें इनाम मिला है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है.
ऋषभ पंत बीते कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का उन्हें इनाम मिला है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर पंत का आईपीएल का सफर 2016 में शुरू हुआ था और पांच साल बाद उनका सपना पूरा हो रहा है. कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद ऋषभ पंत की सबसे पहली प्रतिक्रिया यही रही कि दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करना हमेशा से उनका सपना था. उन्होंने कहा कि दिल्ली वह जगह है जहां मैं बड़ा हुआ हूं और जहां मेरी आईपीएल यात्रा शुरू हुई थी. इस टीम का नेतृत्व करने करना हमेशा से मेरा सपना था. आज यह सपना पूरा हो गया. ऋषभ पंत ने आईपीएल में डेब्यू साल 2016 में किया था. तब वह अनकैप्ड प्लेयर थे. उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलते हैं.पंत भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं. क्रिकेट को करीब से जानने वाले पंत की प्रतिभा से वाकिफ थे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










