
2000 रुपये बनाम 3000... MVA और महायुति की गारंटियों में देखिए क्या-क्या फर्क है?
AajTak
महाराष्ट्र चुनाव के लिए सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी, दोनों का ही मेनिफेस्टो आ चुका है. महिलाओं से लेकर युवाओं और किसानों तक, दोनों ही गठबंधनों ने लुभावने वादे किए हैं. दोनों के वादों में क्या फर्क है?
महाराष्ट्र चुनाव के लिए सत्ताधारी महायुति ने 5 नवंबर को संकल्प पत्र जारी किया था. इसमें 10 वादे किए गए थे. अब विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने भी गारंटी कार्ड जारी कर दिया है. विपक्षी गठबंधन ने अपने मेनिफेस्टो में पांच गारंटियां दी हैं. दोनों ही गठबंधनों का फोकस महिलाओं और युवाओं के साथ ही किसानों पर भी है. किसके मेनिफेस्टो में किस वर्ग के लिए क्या वादे किए गए हैं?
महिलाओं के लिए किसने किए क्या वादे
महाराष्ट्र चुनाव में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है. विपक्षी दल महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर महायुति सरकार को घेर रहे हैं. महिलाओं को बीजेपी का साइलेंट वोटबैंक माना जाता है और विपक्षी रणनीति महिला पॉलिटिक्स की पिच पर घेरने की है. वहीं, महायुति ने भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्षी नैरेटिव को काउंटर करने के लिए 25 हजार महिलाओं को पुलिस में भर्ती करने का वादा किया है.
महायुति ने 'लाडली बहन योजना' के तहत दी जा रही मासिक राशि को 1500 से बढ़ाकर दो हजार रुपये करने, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को सुरक्षा के साथ ही वेतन बढ़ाकर 15000 रुपये करने की गारंटी भी दी है. महाराष्ट्र में महंगाई भी बड़ा मुद्दा है. अगस्त महीने में हुए सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में 15 फीसदी लोगों ने महंगाई को महाराष्ट्र का सबसे बड़ा मुद्दा बताया था.
महंगाई की वजह से महिलाओं की नाराजगी कहीं नुकसान न पहुंचा दे, इसे लेकर भी महायुति एक्टिव मोड में है. महायुति ने अपने मेनिफेस्टो में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रखने का वादा किया है. वहीं, विपक्षी एमवीए ने महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करने की गारंटी दी है. इस योजना के तहत महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रति माह देने के साथ ही सरकारी बसों में मुफ्त परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया गया है.
दोनों ने ही डायरेक्ट कैश बेनिफिट का वादा किया है लेकिन फर्क यह है कि महायुति ने महिलाओं की पुलिस बल में नियुक्ति का वादा भी किया है. वहीं, विपक्षी गठबंधन ने हर माह एक हजार रुपये अधिक देने और फ्री बस यात्रा का वादा किया है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









