
पंजाब के बठिंडा में भीषण सड़क हादसा... फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, महिला पुलिस कांस्टेबल समेत पांच की मौत
AajTak
पंजाब के बठिंडा में गुरथरी गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे भीषण हादसा हुआ. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है. सभी गुजरात के रहने वाले थे और घूमने आए थे. सुबह के कोहरे को हादसे की वजह बताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है और शवों को बठिंडा सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.
पंजाब के बठिंडा में गुरथरी गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में मरने वालों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है. हादसा इतना गंभीर था कि फॉर्च्यूनर गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही सभी की जान चली गई.
पुलिस के अनुसार, मृतक सभी गुजरात के रहने वाले थे और पंजाब घूमने आए थे. सुबह करीब सात बजे उनकी फॉर्च्यूनर कार गुरथरी गांव के नजदीक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: Punjab: बठिंडा हादसे में 8 लोगों की मौत... PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
सुबह का कोहरा बना हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह सुबह-सुबह का घना कोहरा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दृश्यता कम होने के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उससे टकरा गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










