
झील पर चल रहे थे, टूट गई बर्फ की परत... तीन टूरिस्ट पानी में डूबेे, एक की मौत, एक की तलाश जारी
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला झील पर जमी बर्फ टूटने से दो केरल के पर्यटकों की मौत हो गई. मोटी बर्फ की परत अचानक टूट गई थी, जिससे तीन लोग ठंडे पानी में गिर गए. इनमें से एक को बचा लिया गया. अधिकारियों ने पर्यटकों से बर्फीली झीलों पर जाने से बचने की चेतावनी दी है.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला झील पर बड़ा हादसा हो गया. यहां केरल के तीन पर्यटक पानी में डूब गए. एक को जैसे-तैसे बचा लिया गया है. वहीं दूसरे का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं तीसरे की तलाश जारी है. दरअसल, जम चुकी झील पर चलते समय अचानक बर्फ की मोटी परत टूट गई थी, जिससे तीनों पानी में गिर गए.
पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान दिनू और महादेव के रूप में हुई है. दोनों एक पर्यटन ग्रुप के साथ तवांग की यात्रा पर थे. यह ग्रुप झील के पास गया, जहां ठंड में झील पर मोटी बर्फ की परत बन गई थी. जैसे ही वे बर्फ पर चले, वह टूट गई और तीनों पानी में गिर गए.
इस हादसे में एक पर्यटक को पास ही तैनात भारतीय सेना के जवानों और अन्य पर्यटकों की मदद से बाहर निकाल लिया गया. दिनू का शव बाद में रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद किया गया. वहीं महादेव की तलाश शाम के समय बंद करनी पड़ी, क्योंकि अंधेरा, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी थी. अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अगले दिन शुरू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बर्फ में दबी थी शख्स की पूरी बॉडी, सिर्फ हाथ दिखा और फिर... सामने आया वीडियो!
तवांग के पुलिस अधीक्षक डी. डब्ल्यू. ठोंगोन ने कहा कि रात के समय रेस्क्यू करना खतरनाक था. ऊंचाई वाले सेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कमजोर रहता है, ऐसे में कनेक्टिविटी न होने पाने से पुलिस से आगे की पुष्टि करना मुश्किल था.
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पर्यटकों से कहा है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और बर्फीली झीलों पर जाने से बचें. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की सतहें खतरनाक हो सकती हैं. पर्यटकों को मौसम और परिस्थितियों का पूरा ध्यान रखना चाहिए और किसी भी जोखिमपूर्ण क्षेत्र में कदम रखने से बचना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










