BMC में मेयर पद पर 50-50 फॉर्मूला... शिंदे सेना ने BJP के सामने रखी ढाई-ढाई साल की मांग
AajTak
BMC चुनाव में दूसरे नंबर पर रही एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने मेयर पद को लेकर बड़ा सियासी दांव चला है. पार्टी ने BJP के सामने 50-50 पावर शेयरिंग का प्रस्ताव रखा है, जिस पर अब हाईकमान का फैसला बाकी है.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता गठन को लेकर सियासी बातचीत तेज हो गई है. चुनाव में दूसरे नंबर पर रही एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अब मेयर पद को लेकर बीजेपी के सामने 50-50 पावर शेयरिंग फॉर्मूला रख दिया है. इस प्रस्ताव के तहत मुंबई के मेयर का कार्यकाल ढाई-ढाई साल के लिए दोनों दलों में बांटने की मांग की गई है.
शिंदे गुट के नेताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों का कहना है कि बीएमसी में स्थिर सरकार बनाने के लिए यह सबसे व्यावहारिक और सम्मानजनक रास्ता है. पार्टी का तर्क है कि वो सत्ता गठन में निर्णायक भूमिका निभा रही है, इसलिए मेयर पद पर उसकी भागीदारी जरूरी है.
बालासाहेब ठाकरे की जन्मशती का तर्क
शिंदे सेना इस मांग को सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक मुद्दे से भी जोड़ रही है. पार्टी चाहती है कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशती वर्ष में मुंबई का मेयर शिवसेना (शिंदे गुट) से हो. नेताओं का मानना है कि शिवसेना की पहचान और मुंबई से उसका ऐतिहासिक रिश्ता इसी प्रतीकात्मक पद से जुड़ा रहा है.
शिंदे गुट के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का पूरा राजनीतिक जीवन मुंबई और बीएमसी से जुड़ा रहा है. ऐसे में जन्मशती वर्ष में मेयर पद पर शिवसेना का प्रतिनिधि होना पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए बेहद अहम है.
BJP-शिंदे गुट के बीच बातचीत जारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










