
अवैध नियुक्ति, फर्जी डॉक्टर और 13 करोड़ रुपये डाइवर्ट... Al-Falah चेयरमैन पर ED की चार्जशीट
AajTak
ईडी की चार्जशीट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगे हैं. जांच में फर्जी डॉक्टर, रेड फोर्ट ब्लास्ट आरोपी की अवैध नियुक्ति, निरीक्षण के दौरान नकली मरीज, वेबसाइट में हेरफेर और 13.10 करोड़ रुपये विदेश भेजने का खुलासा हुआ है. ईडी इसे सुनियोजित साजिश बता रही है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और चांसलर जावेद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें बड़े पैमाने पर नियामकीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी एजेंसियों को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ईडी का कहना है कि यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मेडिकल कॉलेज को वर्षों तक फर्जी अनुपालन के सहारे चलाया गया, जबकि पूरे सिस्टम पर सिद्दीकी का सीधा और सेंट्रलाइज्ड नियंत्रण था.
चार्जशीट में दावा किया गया है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों को पूरा दिखाने के लिए दर्जनों डॉक्टरों को केवल "ऑन-पेपर" नियुक्त किया गया. ये डॉक्टर न तो कैंपस में नियमित रूप से मौजूद थे और न ही पढ़ाने या इलाज से जुड़े थे. कुछ डॉक्टरों ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि वे घर से काम कर रहे थे, जिसे ईडी ने एक नियमित और अवैध व्यवस्था बताया. इन सभी नियुक्तियों को मानव संसाधन विभाग की सिफारिश के बाद जावेद सिद्दीकी की मंजूरी से किया गया.
यह भी पढ़ें: Al-Falah यूनिवर्सिटी चेयरमैन के महू वाले मकान पर बुलडोजर एक्शन रुका, हाई कोर्ट से मिला 15 दिन का स्टे
सबसे गंभीर आरोप रेड फोर्ट ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी उमर-उन-नबी की नियुक्ति को लेकर है. ईडी का कहना है कि बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन और बैकग्राउंड चेक के उसे यूनिवर्सिटी में नौकरी दी गई. इसी तरह कई अन्य लोगों की भी बिना जांच के नियुक्ति की गई, जिन पर अंतिम मुहर सिद्दीकी ने लगाई.
इंसपेक्शन के दौरान फर्जी मरीज रखने का आरोप!
जांच में यह भी सामने आया कि इंसपेक्शन के दौरान फर्जी मरीजों की व्यवस्था की जाती थी ताकि अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा दिखाई जा सके. आईटी हेड फर्दीन बेग ने बयान में स्वीकार किया कि ASHA वर्कर्स के जरिए मरीज लाए जाते थे और उन्हें नकद भुगतान किया जाता था. इन भुगतानों का रिकॉर्ड रखा जाता था और उच्च स्तर पर मंजूरी दी जाती थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










