
'मैं सिर्फ चेहरा हूं, लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई' BMC में हार के बाद शिंदे पर भड़के उद्धव ठाकरे
AajTak
बीएमसी चुनाव में करारी हार के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने हार के कारणों पर खुलकर बात की और बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा कि सत्ता, पैसा और दबाव से लोग तोड़े जा सकते हैं, लेकिन जमीनी शिवसेना और कार्यकर्ताओं की निष्ठा को कभी खरीदा नहीं जा सकता.
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव और बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) में मिली करारी हार के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) पर तीखा हमला बोला है. नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित करते हुए न केवल हार के कारणों पर पहली बार खुलकर बात की, बल्कि महायुति पर भी निशाना साधा.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी की सफलता किसी एक चेहरे की वजह से नहीं, बल्कि उन जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ चेहरा हूं, असली वास्तुकार तो वो लोग हैं जो गली-मोहल्लों में पार्टी के लिए खड़े रहे.'
'चिन्ह गया, शिवसेना नहीं', बीजेपी पर उद्धव का वार
उद्धव ठाकरे ने यह भी माना कि यह संघर्ष बेहद कठिन परिस्थितियों में लड़ा गया, जब सत्ता, संसाधन और संस्थागत ताकत उनके पक्ष में नहीं थी. उन्होंने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विरोधी यह सोचते हैं कि कागज और चुनाव चिन्ह छीनकर शिवसेना को खत्म किया जा सकता है, लेकिन “माटी से जुड़ी शिवसेना” को कोई समाप्त नहीं कर सकता.
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि सत्ता पक्ष ने 'शक्ति, पैसा और धमकी' के जरिए लोगों को तोड़ने की कोशिश की और दलबदल को बढ़ावा दिया. उनके मुताबिक, जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वे भले ही सत्ता के साथ हों, लेकिन असली शिवसैनिकों की निष्ठा आज भी अडिग है और इसे खरीदा नहीं जा सकता.
'पैसा उनके पास, जज़्बा हमारे पास'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










