
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बोले- रेप करने से मिलता है..., बीजेपी ने घेरा
AajTak
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बयान मानवता और सनातन धर्म का अपमान है.
मध्य प्रदेश की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में हैं. उन्होंने महिलाओं, विशेषकर दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और घृणित टिप्पणी की हैं. बरैया के आपत्तिजनक बयान पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रियंका शाम तक कुछ बोलेंगी. संबित पात्रा ने बरैया की आलोचना करते हुए कहा, 'बरैया विधायक हैं और एक सम्मानित पद पर आसीन हैं... वे राहुल और प्रियंका के करीबी हैं. दिग्विजय सिंह मंच पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं रोका. उन्होंने न सिर्फ सनातन धर्म का अपमान किया है, बल्कि मानवता का भी अपमान किया है.' बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर को आहत किया है...मुझे उम्मीद है कि शाम तक प्रियंका गांधी इस पर कुछ कहेंगी...राहुल गांधी से कोई उम्मीद नहीं है.
बरैया की थ्योरी दरअसल, बरैया एक इंटरव्यू में कुछ सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बरैया को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्टली ओबीसी में होते हैं. रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी व्यक्ति रास्ते से जा रहा हो, उसे खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो जाता है, रेप हो सकता है. लेकिन आदिवासी में कौन सी सुंदर स्त्री है? एससी में कौन सी? मोस्ट ओबीसी में क्या सुंदर स्त्री हैं? क्यों होता है बलात्कार? उनके धर्मग्रंथों में इस तरीके के निर्देश दिए गए हैं... चांडाल... सहवास करने पर तीर्थ मिलेगा. अब वह तीर्थ नहीं जा पा रहा तो घर बैठे विकल्प दिया गया- उनकी औरतों को पकड़ के सहवास कर लो, फल मिल जाएगा. उन्होंने दावा किया कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता तो दलित-आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला सहवास करेगा तो उसे वही 'तीर्थ फल' मिलेगा. बरैया ने छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को भी इसी कथित धार्मिक निर्देश से जोड़ते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं.
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब बरैया ने आपत्तिजनक बयान दिया हो. इससे पहले भी वह कई मौके पर विवादित बयान दे चुके हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







