
दूसरी शादी युवक को पड़ी भारी, पहली पत्नी के परिजनों ने सरेआम पीटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया
AajTak
बिहार के बगहा में फैमिली विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. यहां दूसरी शादी करने वाले युवक को पहली पत्नी के परिजनों ने पकड़कर सरेआम पीट दिया. अनुमंडल चौक पर हुए हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालात बिगड़ते देख डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई.
बिहार के बगहा में दूसरी शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया. बगहा अनुमंडल चौक पर पहली पत्नी के परिजनों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई.
युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादीशुदा महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था. इस बात की जानकारी जब पहली पत्नी और उसके मायके पक्ष को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया. युवक जब बगहा अनुमंडल चौक पर पहुंचा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई में बदल गया.
आरोप है कि गुस्साए पहली पत्नी के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. भीड़ ने युवक को घसीटते हुए जिला समावेस्टा (होमगार्ड) कार्यालय परिसर तक पहुंचा दिया. इस दौरान युवक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था. घटनास्थल पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए.
यह भी पढ़ें: कराची की महिला इंदौर हाईकोर्ट पहुंची, पाकिस्तानी पति के डिपोर्ट और दूसरी शादी रोकने की मांग, जानें पूरा मामला
स्थिति बेकाबू होती देख होमगार्ड कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत पटखौली थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला. पुलिस ने युवक को सुरक्षित वाहन में बैठाया और दोनों पक्षों को पटखौली थाना ले गई.
पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को थाने लाकर समझा-बुझाकर शांत कराया गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद शादी के मामले से जुड़ा हुआ है, जो पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी. आरोप है युवक ने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










