
20 रुपये की प्रीमियम पर 2 लाख का बीमा, सरकार कर चुकी है 2,302 करोड़ के क्लेम का भुगतान
AajTak
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) को सरकार ने साल 2015 में शुरू किया था. इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग ले सकते हैं.
केंद्र सरकार (Central Government) देश के आम नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इनमें से एक स्कीम है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana). इस बीमा योजना को सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था. यह एक्सीडेंटल बीमा 20 रुपये की सालाना प्रीमियम (PMSBY Premium) पर मिलता. सरकार ने निम्न आय वर्ग वालों को बीमा का लाभ देने के लिए PMSBY की शुरुआत की थी. सरकार की मानें तो इस योजना का मकसद लोगों को मुश्किल घड़ी में मदद करना है.
कौन ले सकता है स्कीम का लाभ?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में बीमाधारक की एक्सीडेंट में मौत होने या पूरी तरह से विकलांग होने पर दो स्थायी रूप से आंशिक विकलांग होने पर एक लाख रुपये का कवर मिलता है. सिर्फ 20 रुपये में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का लाभ लेना संकट के समय परिवार को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करती है. इस योजना का लाभ 18 से 70 साल तक की उम्र के लोग ले सकते हैं.
ऑटो डेबिट की सुविधा उपलब्ध
PMSBY का लाभ उठाने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है. एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर केवल एक ही बैंक से इस योजना को ले सकते हैं. प्रत्येक वर्ष पहली जून को या इससे पहले 'ऑटो डेबिट' सुविधा के जरिए आपके बैंक खाते से 20 रुपये के प्रीमियम की कटौती की जाएगी. दुर्घटना में बीमा धारक की मौत होने पर परिवार को दो लाख रुपये की मदद मिलती है. वहीं दुर्घटना में पूरी तरह से विकलांग होने पर बीमा धारक को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है.
एनरोलमेंट पीरियड

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











