)
17वीं लोकसभा में पीएम मोदी का आखिरी संबोधन, आर्टिकल 370 और राम मंदिर से लेकर किया इन बातों का जिक्र
Zee News
17th Lok Sabha PM Modi last address: पीएम मोदी ने 17वीं लोकसभा के आखिरी संबोधन में कहा कि सांसदों ने अपने वेतन में 30% की कटौती करने से गुरेज नहीं किया और सांसदों को मिलने वाली कैंटीन के भोजन पर सब्सिडी भी बंद कर दी गई.
17th Lok Sabha PM Modi last address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश में एक साथ 'सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन' हुआ है. 17वीं लोकसभा के आखिरी संबोधन पर सभी को, विशेषकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, इस लोकसभा ने कोविड की चुनौती का सामना किया और काम करने का एक नया तरीका अपनाया. पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों ने अपने वेतन में 30% की कटौती करने से गुरेज नहीं किया और सांसदों को मिलने वाली कैंटीन के भोजन पर सब्सिडी भी बंद कर दी गई.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










