)
1100 km तक सटीक वार! IAF को मिलेगा AI-समर्थ CLRTS/D स्मार्ट स्वार्म ड्रोन झुंड, जो दुश्मन के ठिकानों के नामों-निशान मिटा देगा
Zee News
CLRTS/D Drone System: यह एक अत्याधुनिक स्वायत्त (autonomous) ड्रोन सिस्टम है. इसमें दर्जनों ड्रोन एक साथ झुंड की तरह उड़ान भरेंगे. बिना किसी बाहरी नियंत्रण के मिशन पूरा करेंगे. ये ड्रोन दुश्मन के रडार, एयरबेस, पावर ग्रिड और बंकर जैसे ठिकानों पर एक साथ हमला करने के लिए बनाए गए हैं. इन ड्रोन की रेंज 1100 किलोमीटर से अधिक होगी.
भारत अपनी हवाई मारक क्षमता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रहा है. रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council) ने भारतीय वायुसेना के Collaborative Long Range Target Saturation/Destruction System (CLRTS/D) प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. यह एक स्वदेशी स्वार्म ड्रोन सिस्टम है. जो दुश्मन के इलाके में गहराई तक घुसकर हमला करने में सक्षम होगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
