
1 अरब बार डाउनलोड किया गया PUBG Mobile, पहले नंबर पर कौन? यहां जानें
AajTak
PUBG Mobile भारत में भले ही बैन है, लेकिन दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है. कंपनी ने ऐलान किया है कि इसे 1 बिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है. जानिए इस लिस्ट में नंबर-1 पर कौन है.
PUBG Mobile को दुनिया भर में 1 अरब बार डाउनलोड किया जा चुका है. भले ही ये भारत में बैन है, लेकिन दुनिया भर में इस मोबाइल गेम की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. टेसेंट के मुताबिक PUBG Mobile ने एक नया माइल स्टोन टच कर लिया है. गौरतलब है कि ये जो डेटा है उसमें चीन का नंबर है. कुछ सालों में ही ये गेम काफी पॉपुलर हुआ है और इसे भारत में बैन भी कर दिया गया. आपको बता दें कि कि PUBG Mobile के लिए टेंसेंट ने नई हॉलीवुड फिल्म Godzilla vs Kong के साथ पार्नटर्शिप भी की है. अनालिटिक्स फर्म सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक PUBG Mobile अब Subway Surfers और Candy Crush Saga से ही सिर्फ डाउनलोड के मामले में पीछे है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











