
₹25000 सैलरी में भी खरीद सकते हैं लग्जरी कार और घर! एक्सपर्ट ने बताया गजब का फॉर्मूला
AajTak
SIP निवेश का सबसे पॉपुलर जरिया बन चुका है, जिसमें छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट में कंपाउंडिंग की ताकत के साथ मोटा फंड इकठ्ठा किया जा सकता है. इसके जरिए लग्जरी कार और घर जैसे सपने आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.
हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना शानदार घर और कार हो. ये चीजें सिर्फ शान की बात नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी हैं. ये सपने सिर्फ तगड़ी कमाई करने वाले लोगों के ही नहीं होते, जबकि कम सैलरी वाले लोग भी इन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. अब सवाल ये कि क्या हर महीने 25,000 रुपये कमाने वाला आदमी घर-गाड़ी जैसे सपने पूरा कर सकता है? ये मुश्किल लगता है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें, तो बचत और निवेश की सही प्लानिंग से ये संभव है. उन्होंने एक फॉर्मूला बताया है, जिससे छोटी-सी रकम से भी धीरे-धीरे बड़े सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?
सपने पूरे करने के लिए नियमित निवेश जरूरी इंडिया टुडे पर छपी एक रिपोर्ट में बिजनेस कोच दीपक वाधवा की लिंक्डइन पोस्ट के हवाले से बताया गया है कि कैसे धैर्य और अनुशासन के साथ बचत और निवेश करने से आपका घर और गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. वाधवा ने इसमें पूरा कैलकुलेशन समझाया है. वह लिखते हैं कि 'क्या आपने 25,000 रुपये की वेतन पर फॉर्च्यूनर और एक घर खरीदने के बारे में सुना है? यह एक धोखा जैसा लगता है, लेकिन कैलकुलेशन कुछ और ही कहती नजर आती है'. उन्होंने कहा कि भले ही छोटा, लेकिन नियमित निवेश करने से किसी भी व्यक्ति का फाइनेंशियल स्टेटस बदल सकता है.
SIP की पावर से दिखेगा बड़ा कमाल वाधवा के फॉर्मूले के बारे में बात करें, तो इसमें सिस्टामैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी की पावर का जिक्र है. उन्होंने बताया कि आप शुरुआत में अपनी 25,000 रुपये महीने की सैलरी में से महज 5000 रुपये बचाएं और इसका निवेश एसआईपी में करें. इसके बाद इस निवेश की रकम में हर साल 20 फीसदी का इजाफा करें, तो औसत एसआईपी रिटर्न के आधार पर 15 साल में आपके पास 1.5 करोड़ रुपये फंड जमा हो सकता है.
इसके बाद आपको करना ये है कि अपनी इस रकम को SWP में स्विच करें, जिससे अगले 30 सालों के लिए आपको 2 लाख रुपये महीना तक मिलेगा. इस फॉर्मूले से आप आसानी से अपने लिए फॉर्च्यूनर जैसी कार ले सकेंगे, साथ ही शानदार घर खरीदकर उसकी ईएमआई का पेमेंट भी आसानी से कर पाएंगे.
क्या होता है एसडब्ल्यूपी? जैसे एसआईपी का मतलब सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान हो, तो वहीं SWP को सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान कहा जाता है, इसमें म्यूचुअल फंड में मोटी रकम का एकमुश्त निवेश करने के बाद उसे एक तय समय तक मंथली राशि के रूप में पा सकते हैं. मतलब हर महीने की निश्चित इनकम बनी रहती है. इसके साथ ही निवेश पर शानदार रिटर्न भी मिलता रहता है. मतलब एसआईपी से जुटाए फंड को एसडब्ल्यूपी में निवेश करते मंथली इनकम और रिटर्न दोनों पा सकते हैं. जिससे घर और कार जैसी चीजों की ईएमआई आसानी से भरी जा सकती हैं. भले ही कम आय के साथ शुरुआत की जाए, लेकिन मोटा फंड जुटाने के लिए सही स्ट्रेटजी के साथ निवेश और अनुशासन के साथ धैर्य का बड़ा रोल होता है. एक्सपर्ट वाधवा के मुताबिक, धीरे-धीरे बढ़ती हुई रकम पर जोर देना, किसी बड़े जोखिम भरे निवेश की तुलना में बेहतर है. निवेश का फॉर्मूला बताते हुए उन्होंने कहा कि असली चुनौती कार या घर जैसे बड़े खर्चों को पूरा करना नहीं, बल्कि यह है कि क्या समय के साथ आवश्यक पूंजी बनाने का धैर्य है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










