
हॉलिडे पर गए कपल को जब भेड़ियों के झुंड ने घेरा, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
AajTak
क्या हो जब आप किसी रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों, और अचानक भेड़ियों का झुंड आपके आसपास नजर आए? ऐसा ही कुछ न्यू जर्सी के एक कपल के साथ हुआ, जो छुट्टियां मनाने गए थे और उन्होंने भेड़ियों को इतने करीब से देखा कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ.
क्या हो जब आप किसी रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हों, और अचानक भेड़ियों का झुंड आपके आसपास नजर आए? ऐसा ही कुछ न्यू जर्सी के एक कपल के साथ हुआ, जो छुट्टियां मनाने गए थे और उन्होंने भेड़ियों को इतने करीब से देखा कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ.
न्यू जर्सी के फोटोग्राफर मिची और उनकी पत्नी ने एक अद्भुत अनुभव शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है. मिची ने बताया इन जानवरों को करीब से देखना एक शानदार एक्सपीरियंस था. यह उनके लिए एक अनोखी और रोमांचक घटना थी.
हालांकि, लोग सोच सकते हैं कि ये अनुभव खतरनाक होगा, क्योंकि अगर आप जिस जगह ठहरे हैं, वहां भेड़ियों का झुंड आ जाए, तो किसी भी अनहोनी की आशंका बढ़ जाती है. लेकिन मिची का अनुभव बिल्कुल अलग था. जब मिची ने देखा कि उनका रिजॉर्ट भेड़ियों से घिरा हुआ है, तो उन्हें लगा कि शायद ये भेड़िये हमला कर सकते हैं, लेकिन भेड़िये शांत खड़े रहे और उन्होंने मिची के साथ कोई आक्रामकता नहीं दिखाई.
देखें ये वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल के केबिन के चारों ओर कई भेड़िये घूमते नजर आ रहे हैं. 34 वर्षीय मिची जूल्स और उनकी 33 वर्षीय पत्नी माया जूल्स फरवरी में कनाडा के क्यूबेक गए थे, जहां वे मिची का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. वहां जाने से पहले कई लोगों ने उन्हें भेड़ियों के बारे में चेतावनी दी थी.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











