
हेल्थ के लिए छोड़ी 60 हजार की नौकरी, 22 साल की उपासना की कहानी वायरल
AajTak
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, उपासना नाम की भारतीय महिला ने ₹60,000 की नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि रात की शिफ्ट से उनकी सेहत खराब हो रही थी. उन्होंने कहा कि पैसा दोबारा मिल सकता है, लेकिन सेहत नहीं.
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उपासना नाम की भारतीय महिला ने बताया कि उन्होंने ₹60,000 महीने की नौकरी छोड़ दी. नौकरी छोड़ने की वजह थी नाइट शिफ्ट, जिससे उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी. उपासना ने कहा कि नौकरी आसान थी, लेकिन रात-दिन सिफ्ट चेंज होने से उन्हें सिरदर्द, एसिडिटी, लो ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें होने लगीं. 22 साल की उम्र में वे आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं, लेकिन उनको अपने करियर और हेल्थ दोनों में से किसी एक को चुनना है.
करियर के आगे चुना हेल्थ उपासना ने कहा कि पैसा तो दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन सेहत बिगड़ जाए तो न इंसान मायने रखता है और न पैसा. इसलिए उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता दी और नई शुरुआत करने का फैसला लिया. उपासना का कहना है कि उन्हें आगे का रास्ता नहीं पता, लेकिन वे दोबारा वापसी करके जिंदगी में आगे बढ़ेंगी. अपनी सेहत की खातिर नौकरी छोड़ने का फैसला किया और इस बारे में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया.
उन्होंने बताया कि वे महीने में ₹60,000 कमाती थीं, काम भी आसान था, लेकिन रात की शिफ्ट होने की वजह से उन्हें बार-बार सिरदर्द, एसिडिटी, लो ब्लड प्रेशर और चिंता जैसी दिक्कत होने लगीं. उन्होंने कहा कि पैसा तो आता-जाता रहता है, लेकिन अगर शरीर खराब हो जाए तो न इंसान मायने रखता है और न पैसा. इसलिए उन्होंने स्वास्थ्य को चुना और नई शुरुआत करने का फैसला किया. उपासना का कहना है कि उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन वे फिर से वापसी करेंगी और जीवन में आगे बढ़ेंगी.
इंटरनेट पर पोस्ट हो रहा वायरल इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए. कई लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की और सहानुभूति जताई. एक यूजर ने लिखा- “मैं भी ऐसी स्थिति से गुजरा हूं. आपको शुभकामनाएं, आप जरूर सफल होंगी. हम सब आपके साथ हैं.” दूसरे ने लिखा: “मन की शांति के लिए नौकरी छोड़ना आसान नहीं है, इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए.”एक और ने कहा: “मैंने भी अपनी नाइट शिफ्ट छोड़ी थी और इससे मेरी जिंदगी बच गई. कई और लोगों ने कहा कि पैसा तो दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन सेहत एक बार बिगड़ जाए तो लौटती नहीं. एक यूजर ने लिखा- “22 साल की उम्र में लोग सिर्फ पैसों के पीछे भागते हैं, लेकिन आपने समझदारी भरा कदम उठाया.”

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











