
हिसारः घर में घुसकर 4 बदमाशों ने की सास-बहू की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
AajTak
हरियाणा के हिसार जिले में सास बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं घर के मालिक ने पड़ोसी के यहां छिपकर जान बचाई. इस वारदात को चार आरोपियों ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे. मामले की जांच की जा रही है.
हरियाणा के हिसार जिले की हांसी तहसील के आदर्श नगर में गुरुवार को सास और बहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात सुबह करीब पौने 6 बजे घर में घुसकर अंजाम दी गई. वहीं वकील ने खुद को कमरे में बंद करके जान बचाई. बदमाश अपने साथ गाड़ी भी ले गए हैं. घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह और शहर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर में वकील बंटी यादव के घर में गुरुवार सुबह 4 लोग दाखिल हुए. घर में घुसते ही उन्होंने परिवार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. बंटी की पत्नी सुप्रिया और मां गीता यादव को गोली लग गई. सुप्रिया रसोई में चाय बना रही थी और मां गीता यादव अपने कमरे में थीं. घर में बंटी के डेढ़ और दो साल के दो बच्चे भी थे. इस दौरान बंटी जान बचाने के लिए भागा. उसने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. वहीं इस दौरान वारदात को अंजाम देकर हमलावर बंटी की गाड़ी लेकर फरार हो गए.
गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए. लोगों ने घर में आकर देखा तो रसोई और बेडरूम में खून ही खून बिखरा था. हमलावरों के जाने के बाद बंटी ने पडोस से मदद मांगी और लहूलुहान हालत में मां व पत्नी को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही बंटी की बहन भी मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि बंटी का कोंथ निवासी दो युवकों के साथ प्लॉट के रुपयों को लेकर विवाद था. इस हमले में दोनों युवकों की संलिप्तता सामने आ रही है. इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया.
हांसी अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने सास बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी दौरान एक वकील बंटी ने पड़ोस के यहां जाकर अपनी जान बचाई. उन्होंने बताया कि घटना के संबध में अधिकारियों ने निरीक्षण किया है. हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एक आरोपी की पहचान हो गई है. तीन अन्य जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








