
हिमंत से लेकर सिंधिया, आजाद और अब बादल... जानिए कैसे दिग्गज नेताओं को खोती जा रही कांग्रेस
AajTak
कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी है. अब पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस अच्छे नेताओं से लगातार खाली होती जा रही है. सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस के वर्षों से वफादार रहे नेता उनका साथ क्यों छोड़कर जा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर ने विपरीत विचारधारा वाली पार्टी बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया है.
कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. अब पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र में उन्होंने लिखा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग पंजाब के मामलों को देख रहे हैं, जिससे केवल गुटबाजी बढ़ी है.
वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह ने कहा कि आप उस पार्टी के साथ कैसे काम कर सकते हैं जो खुद से युद्ध कर रही है? यहां कई मंडलियां हैं. एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है, दूसरे को विधायक दल का नेता बनाया जाता है और ये गुट आपस में लड़ते हैं. हर राज्य में ऐसी स्थिति है, कांग्रेस का यही हाल है.
मनप्रीत सिंह बादल से पहले भी कई ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं. हिमंत बिस्वा सरमा ने 2015 में पार्टी छोड़ी तो गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल सितंबर में इस्तीफा दे दिया था. उनसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल, एन बीरेन सिंह, प्रेमा खांडू, पीसी चाको और जयवीर शेरगिल कई दिग्गजों ने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा था. वह 23 साल तक पार्टी से जुड़े रहे थे. उन्होंने 1,600 शब्दों के इस्तीफा के पत्र में कहा था- राहुल गांधी अहंकारी है. असम कांग्रेस के विधायक तरुण गोगोई को हटाना चाहते थे. वह स्वार्थी हैं और सनकी स्वभाव के हैं. मुझे और मेरी पत्नी को अपमानित किया गया. पार्टी परिवार की राजनीति को बढ़ावा देती है. इसने असम के लोगों के साथ विश्वासघात किया है.
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस से अपना 18 साल का नाता खत्म कर दिया था. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए.उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था, नेतृत्व की भूमिका के लिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान नजरअंदाज कर रहा था. वह दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन राज्यसभा सीट के लिए भी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया. वह अपने राज्य और देश के लोगों की सेवा करना चाहते हैं लेकिन अब इस पार्टी रहकर ऐसा नहीं किया सकता है.
जानते हैं किस नेता ने क्यों पार्टी छोड़ी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










