
हार्दिक पंड्या की पार्टनर नताशा का ये डांस देखा आपने? इंटरनेट पर मचा रहा धूम
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पार्टनर नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पार्टनर नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह वीडियो और फोटो शेयर कर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. नताशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस का वीडियो अपलोड किया है. नताशा के इस डांस को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में नताशा अमेरिकन रैपर Cardi B के रैप पर डांस करती नजर आ रही हैं. नताशा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. उनका कभी स्विमिंग पूल में पोज वायरल होता है तो कभी समंदर किनारे का स्लो मोशन वीडियो. नताशा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह स्विमसूट में स्विमिंग पूल में जाती हुई दिख रही हैं. उनके इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले. नताशा के इस वीडियो को क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने शूट किया. नताशा ने पंखुड़ी को टैग करते हुए लिखा, 'गुड स्किल्स.' नताशा पहले ऑरेंज कलर के कपड़े में नजर आ रही हैं. उसके बाद वो स्विमसूट में पूल में जाती हुई दिखती हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








