)
हवा में आकार बदलेगा IAF का फाइटर जेट! DRDO ने 'मॉर्फिंग विंग' में हासिल की बड़ी सफलता, AMCA लेगा क्रूर रूप
Zee News
DRDO morphing wing technology: मॉर्फिंग फाइटर जेट विंग्स में DRDO की यह सफलता भारत को एयरोस्पेस महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो भविष्य के युद्धों के लिए अत्यधिक सक्षम और मल्टीरोल लड़ाकू प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा.
DRDO morphing wing technology: भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है. DRDO ने मॉर्फिंग फाइटर जेट विंग तकनीक को विकसित करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. यह एक क्रांतिकारी तकनीक है जो लड़ाकू विमान के पंखों को उड़ान के दौरान जरूरत के मुताबिक, अपना आकार और आकृति बदलने की क्षमता देती है. इस क्षमता से विमानों की वायुगतिकीय दक्षता और चालबाजी (Maneuverability) में जबरदस्त इजाफा होगा.
More Related News
