
हवाई में अचानक बदला आसमान का रंग, दिखी ये दुर्लभ खगोलीय आकृति
AajTak
दुनिया में ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं. जब आसमान में बादलों के ऊपर अंतरिक्ष की तरफ जाती हुई लाल और नीले रंग की रोशनी दिखाई दे. इस प्रक्रिया को स्प्राइट्स और जेट्स (Sprites and Jets) कहते हैं. ये अद्भुत दुर्लभ नजारा हवाई द्वीप के मॉनाकिया इलाके के ऊपर दिखाई दिया. इस जगह पर दुनिया की बेहतरीन टेलीस्कोप इंटरनेशनल जेमिनी ऑब्जरवेटरी स्थित है.
दुनिया में ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं. जब आसमान में बादलों के ऊपर अंतरिक्ष की तरफ जाती हुई लाल और नीले रंग की रोशनी दिखाई दे. इस प्रक्रिया को स्प्राइट्स और जेट्स (Sprites and Jets) कहते हैं. ये अद्भुत दुर्लभ नजारा हवाई द्वीप के मॉनाकिया इलाके के ऊपर दिखाई दिया. इस जगह पर दुनिया की बेहतरीन टेलीस्कोप इंटरनेशनल जेमिनी ऑब्जरवेटरी स्थित है. (फोटोःNOIR Lab) अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको नीचे बाईं तरह जेमिनी टेलिस्कोप (Gemini Telescope) दिखाई देगा. उसके पीछे की तरफ रात में जगमगाता हुआ मॉनाकिया शहर. शहर के ठीक ऊपर दाईं तरफ बादलों के बीच चमकती हुई बिजली की रोशनी. उसके ठीक ऊपर नीले रंग का जेट और जिसके ऊपर लाल रंग का स्प्राइट दिखाई देगा. (फोटोःNOIR Lab) लाल स्प्राइट और नीला जेट (Red Sprite And Blue Jet) वायुमंडल के ऊपरी हिस्से की एक ऐसी दुर्लभ प्रक्रिया है जो इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज (Electrical Discharge) की वजह से बनता है. कई बार इसका रंग लाल-नारंगी, नीला-हरा भी हो सकता है. आमतौर पर यह मीसोस्फेयर (Mersosphere) यानी धरती से करीब 50 से 80 किलोमीटर के बीच होता है. (फोटोःगेटी)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










