
'हर दिन पीटता था, एक दिन मैंने ही जान ले ली', पति की हत्या के बाद मिली मौत की सजा, लेकिन...
AajTak
इस महिला ने रोते हुए अपनी कहानी सुनाई है. उसने शरीर पर मौजूद वो घाव दिखाए हैं, जो उसी इंसान ने दिए, जिसे वो अपना सब कुछ मानती थी. महिला को 24 साल जेल में बिताने पड़े हैं.
ये कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने अपने पति की हत्या कर दी. उसे मौत की सजा मिली. ये सजा फिर कम कर दी गई. वो 24 साल तक जेल में रही. उसे स्टेज 4 का कैंसर भी हुआ. जेल जाने पर वो गर्भवती हुई और यहीं एक बच्चे को जन्म दिया. अब उसने बताया है कि आखिर क्यों उसे अपने पति और अपने पांच बच्चों के पिता को मौत के घाट उतारना पड़ा. महिला का नाम रोबिना रुकिलवा है. उन्होंने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उनके पास पति को मारने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था. मामला अफ्रीकी देश यूगांडा का है.
उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी कहानी सुनाई है. रोबिना ने कहा कि वो अपने बच्चों के पिता को नहीं मारना चाहती थीं. जबकि यही वो शख्स था, जिसने उन्हें जिंदगी भर का दर्द दिया. मगर वो मुंह सील कर सब सहती रहीं. उन्हें उम्मीद थी कि वो एक दिन बदल जाएगा और ये एक दिन कभी नहीं आया. वो कहती हैं, 'आप मुझसे नफरत कर सकते हैं, मेरा मजाक उड़ा सकते हैं. लेकिन सच ये है कि भगवान ने खुद इस मौत की तैयारी की थी. मेरा इरादा कभी उसे मारने का नहीं था.'
दबाव में आकर करनी पड़ी शादी
रोबिना का जन्म केन्या के किबोला में हुआ था. पिता ने ही पाल पोसकर बड़ा किया. वो काफी अमीर थे. जो मांगा वो मिलता था. लेकिन प्यार और देखभाल नहीं मिली. पिता के दबाव में आकर शादी करनी पड़ी. जिससे की गई उसकी आदतें बुरी थीं. शुरुआत में वो संत जैसा शांत लगा और हर वक्त काफी ध्यान भी रखता था. लेकिन बाद में वो काफी हिंसक हो गया. एक दिन उसने तब तक मारा जब तक शरीर से खून नहीं निकलने लगा. शरीर पर मारपीट के निशान आज भी मौजूद हैं. जिन्हें रोबिना डॉक्यूमेंट्री में कैमरे के आगे दिखाती हैं.
रोबिना कहती हैं कि जब वो बच्चों के लिए खाना बना रही थीं, तब पति ने चाकू मारकर उन्हें जख्मी कर दिया. कभी एक पेड़ के तिनके ने भी उन्हें चोट नहीं पहुंचाई. जो भी चोट और दर्द मिला, वो पति का ही दिया हुआ था. वो 18 साल तक सब सहती रहीं. लेकिन चीजें बदतर होती जा रही थीं. वो संपत्ति बेचने लगा और कभी पैसा घर लेकर नहीं आता था. रोबिना ने पति के आगे भीख मांगी कि संपत्ति और पालतू जीवों को बेचना बंद करे क्योंकि बच्चों की देखभाल करनी थी. लेकिन पति कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. वो दिन रात पीटता. कोई मदद के लिए नहीं आता.
पति ने अधमरा होने तक पीटा

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









