
हरियाणा: रुस्तम झोटे ने जीता कृषक रत्न अवार्ड, मेले में 11 करोड़ लगी थी कीमत
AajTak
11 करोड़ की कीमत वाले रुस्तम झोटे ने हिमाचल प्रदेश में कृषक रत्न अवार्ड जीता है. यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी. इसमें रुस्तम ने पहला और पंजाब के मोदी बुल ने दूसरा नंबर हासिल किया.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका हरियाणा के जींद जिले का मुर्राह नस्ल का रुस्तम झोटा (भैंसा) एक बार फिर से सुर्खियों में है. 11 करोड़ की कीमत वाले रुस्तम झोटे ने हिमाचल प्रदेश में कृषक रत्न अवार्ड जीता है. यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी. इसमें रुस्तम ने पहला और पंजाब के मोदी बुल ने दूसरा नंबर हासिल किया. इससे पहले भी रुस्तम साल 2013-14 में लगातार ट्राफियां जीतकर चैंपियन रह चुका है. रुस्तम के विजेता बनने से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले रुस्तम के मालिक दलेल को सम्मानित किया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











