
हरिद्वार कुंभः अंतिम शाही स्नान में कोरोना का डर, कम जुटे श्रद्धालु, प्रतीकात्मक स्नान
AajTak
हरिद्वार कुंभ का अंतिम शाही स्नान होने और चैत्र पूर्णिमा का स्नान होने के बाद भी घाटों पर इतनी कम भीड़ होने से साफ है कि आस्था पर कोरोना भारी है.
कोरोना का खौफ हरिद्वार कुंभ के अंतिम शाही स्नान में देखने को मिल रहा है. शाही स्नान के बावजूद घाटों पर सामान्य से भी कम श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है. कुंभ का अंतिम शाही स्नान होने और चैत्र पूर्णिमा का स्नान होने के बाद भी घाटों पर इतनी कम भीड़ होने से साफ है कि आस्था पर कोरोना भारी है. बता दें कि सनातन धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा कहते हैं. चैत्र हिंदी वर्ष का प्रथम मास होता है, इसलिए इसे प्रथम चंद्रमास भी कहा जाता है. चैत्र पूर्णिमा को भाग्यशाली पूर्णिमा भी माना गया है. कहते हैं इस दिन व्रत रखने से न सिर्फ मनोकामना की पूर्ति होती है बल्कि ईश्वर की भी अपार कृपा भी प्राप्त होती है. 9 बजे तक ही आम लोग कर सकेंगे स्नान चैत्र पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करके व्रत करने और माता लक्ष्मी की भी उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हर की पौड़ी पर स्नान का वक्त सुबह 9 बजे तक रखा गया है. 9 बजे गंगा घाटों को खाली करवा लिया जाएगा और उसके बाद सभी 13 अखाड़ों के संतों द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते प्रतीकात्मक शाही स्नान किया जायेगा.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












