
'हमने धर्म नहीं...उनके कर्मों को देखकर मारा', ऑपरेशन सिंदूर पर मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की धर्मनिरपेक्षता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों के हमले का जवाब देते समय उनके धर्म को नहीं, बल्कि उनके कर्मों को देखा मारा. उन्होंने भारत की जवाबी कार्रवाई को आतंकवादियों के हमले से अलग बताया.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए भारत की धर्मनिरपेक्षता और आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों के हमले का जवाब देते वक्त किसी के धर्म को नहीं, बल्कि उनके कर्मों को देखकर कार्रवाई की. उन्होंने ये भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के रुख पर निर्भर करता है, वह अगर आतंकी गतिविधि करेगा तो हम जवाब देंगे.
राजनाथ सिंह ने सोमवार को रबात में भारतीय समुदाय के लोगों से बात करते हुए पहलगाम आतंकी हमले और भारत की जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच का अंतर बताया. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर मारा था, जबकि भारत ने अपनी कार्रवाई में आतंकवादियों को उनके कर्मों के आधार पर निशाना बनाया. भारत की ये कार्रवाई सटीक थी.
राजनाथ सिंह ने कहा, 'आप भारत की विशेषता देखो, आतंकवादियों ने हमारे देशवासियों का धर्म पूछकर मारा, मगर हम लोगों ने किसी का धर्म देखकर नहीं, बल्कि हमने उनके कर्म देखकर मारा है.'
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की यही विशेषताो है जो उसे बाकी देशों से अलग बनाती है. उन्होंने कहा कि हम किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं करते. यही भारत का असली चरित्र है.
'हमने सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया'
रक्षा मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत ने केवल उन्हीं लोगों और संगठनों को निशाना बनाया जो हमले के लिए जिम्मेदार थे. हमने किसी भी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला नहीं किया. उन्होंने कहा कि केवल भारत ही इस तरह का चरित्र रख सकता है, जहां आतंकवादियों से मुकाबला करने के बावजूद मानवीय मूल्यों का ध्यान रखा जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











