
BBC से 10 अरब हर्जाना वसूलेंगे ट्रंप, एडिट स्पीच दिखाने पर कोर्ट में किया मानहानि का दावा
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी पर आरोप लगाया है कि उसने छह जनवरी 2021 के उनके भाषण के हिस्सों को भ्रामक तरीके से काटकर दिखाया, जिससे ऐसा लगा कि उन्होंने समर्थकों को अमेरिकी संसद पर हमला करने के लिए उकसाया, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील वाला हिस्सा दिखाया ही नहीं गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बीबीसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया. ट्रंप का आरोप है कि बीबीसी ने उनके भाषण के कुछ हिस्सों को काटकर इस तरह दिखाया कि मानो उन्होंने अपने समर्थकों को अमेरिकी संसद भवन पर धावा बोलने के लिए उकसाया हो. इस मुकदमे के साथ ट्रंप ने उस मीडिया कवरेज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है, जिसे वह गलत या पक्षपाती मानते हैं.
ट्रंप का क्या आरोप है?
ट्रंप का कहना है कि बीबीसी ने 6 जनवरी 2021 के उनके भाषण के कुछ अंश जोड़कर प्रसारित किए. इनमें एक हिस्सा वह था, जिसमें उन्होंने समर्थकों से संसद की ओर मार्च करने को कहा था, और दूसरा वह जिसमें उन्होंने कहा था, 'जान की बाजी लगाकर लड़ो'. हालांकि, बीबीसी ने उस हिस्से को नहीं दिखाया, जिसमें ट्रंप ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी.
ट्रंप के मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि बीबीसी ने न सिर्फ उनकी मानहानि की, बल्कि फ्लोरिडा के उस कानून का भी उल्लंघन किया, जो भ्रामक और अनुचित कारोबारी गतिविधियों पर रोक लगाता है. ट्रंप इस मुकदमे के दोनों आरोपों के लिए अलग-अलग पांच अरब डॉलर, यानी कुल दस अरब डॉलर का हर्जाना मांग रहे हैं.
बीबीसी ने मांगी माफी लेकिन ट्रंप नहीं माने
बीबीसी ने पहले ही ट्रंप से माफी मांगी है. उसने स्वीकार किया है कि संपादन में निर्णय की गलती हुई और इस कारण ऐसा गलत आभास बना कि ट्रंप ने सीधे तौर पर हिंसक कार्रवाई का आह्वान किया था. हालांकि, बीबीसी का कहना है कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई कानूनी आधार नहीं है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







