
रूस-यूक्रेन संघर्ष: अंडरवाटर ड्रोन से रूसी पनडुब्बी को किया नेस्तनाबूद, यूक्रेन का दावा
AajTak
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने दावा किया है कि उनके अंडरवाटर ड्रोन 'सब सी बेबी' ने रूस की किलो-क्लास पनडुब्बी को ब्लैक सी के नोवोरोस्सियस्क बंदरगाह पर नष्ट कर दिया है. एसबीयू ने दावा किया कि ये हमला यूक्रेन के लिए नौसैनिक युद्ध में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है. पनडुब्बी का इस्तेमाल रूस द्वारा यूक्रेनी शहरों पर क्रूज मिसाइल हमले करने के लिए किया जा रहा था. हालांकि, रूस ने इस दावे को खारिज कर दिया है.
क्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने दावा किया है कि उसके अंडरवाटर ड्रोनों ने एक रूसी पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस पनडुब्बी का इस्तेमाल यूक्रेन पर क्रूज मिलाइलें दागने के लिए किया जा रहा था. एसबीयू ने इसे आधुनिक युद्ध के इतिहास में पहली ऐसी कार्रवाई बताया. हालांकि, रूस ने यूक्रेन के इन दावों का खारिज कर दिया और कहा कि नोवोरोस्सियस्क नौसैनिक अड्डे पर तैनात जहाजों या पनडुब्बियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एसबीयू द्वारा संचालित "सब सी बेबी" नामक अंडरवाटर ड्रोन ने रूस के सबसे महत्वपूर्ण ब्लैक सी नेबल बेस नोवोरोस्यियस्क बंदरगाह पर एक रूसी किलो-क्लास हमलावर पनडुब्बी पर हमला किया. इस अटैक में पनडुब्बी को भारी नुकसान हुआ है.
एसबीयू ने कहा कि पनडुब्बी नोवोरोस्सियस्क में खड़ी थी, जहां रूस ने अपने अधिकांश ब्लैक सी बेड़े को स्थानांतरित कर दिया था, क्योंकि यूक्रेन के बार-बार हमलों के कारण जहाजों को क्रीमिया से बाहर निकलना पड़ा था. एसबीयू द्वारा जारी फुटेज में एक घाट के पास पानी से शक्तिशाली विस्फोट दिखाई दे रहा है, जहां पनडुब्बी और अन्य जहाज खड़े थे.
'अंडरवाटर ड्रोन ने नष्ट की पनडुब्बी'
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार अलेक्जेंडर कामिशिन ने एक्स पर लिखा, 'ये इतिहास में पहली बार है जब किसी अंडरवाटर ड्रोन ने पनडुब्बी को नष्ट किया हो.'
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, निशाना बनी पनडुब्बी वर्षाव्यंका-क्लास (किलो-क्लास) डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी थी जो कम-से-कम चार कालीब्र क्रूज मिसाइलें ले जाने में सक्षम है. इन मिसाइलों का रूस ने यूक्रेनी शहरों और ऊर्जा ढांचे पर व्यापक हमलों में इस्तेमाल किया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







