
युवाओं की कमर तोड़ रही महंगाई, कनाडा में कर्ज़ में डूबे 35 साल से कम उम्र के लोग
AajTak
महंगाई, ऊंचा किराया और आसान क्रेडिट ने कनाडा के युवाओं को भारी वित्तीय दबाव में डाल दिया है. हालात ऐसे हैं कि बड़ी संख्या में युवा अब कर्ज़ राहत सेवाओं की ओर रुख कर रहे हैं.
कनाडा का युवा इन दिनों पैसों को लेकर सबसे ज़्यादा परेशान हैं. बढ़ते खर्च और सीमित कमाई के बीच कई युवा कर्ज़ के सहारे ज़िंदगी चला रहे हैं. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 35 साल से कम उम्र के युवाओं में कर्ज़ का बोझ लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड, लोन और अन्य बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर पा रहे हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत ने युवाओं की कमाई और खर्च के बीच का संतुलन बिगाड़ दिया है. दरअसल, बीते कुछ सालों में किराया, ग्रॉसरी, ट्रांसपोर्ट और यूटिलिटी बिलों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है. वहीं, युवाओं की आय में उतनी तेज़ी से इज़ाफ़ा नहीं हुआ. इसका नतीजा ये हुआ कि रोज़मर्रा के खर्च पूरे करने के लिए उन्हें कर्ज़ का सहारा लेना पड़ रहा है.
“Buy Now, Pay Later” ने बढ़ाई मुश्किल
रिपोर्ट में बताया गया है कि “Buy Now, Pay Later” जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल युवाओं में तेज़ी से बढ़ा है. हालांकि शुरुआत में ये सेवाएं आसान लगती हैं, लेकिन बाद में बिल पेमेंट और ब्याज के कारण कुल कर्ज़ तेजी से बढ़ जाता है.
स्टूडेंट लोन और हाउसिंग संकट
कई युवा अभी भी स्टूडेंट लोन चुका रहे हैं, वहीं घर खरीदना उनके लिए लगभग नामुमकिन हो गया है. मजबूरी में किराए पर रहने से उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा किराए में चला जाता है, जिससे बचत और बिल भुगतान दोनों प्रभावित होते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







