
मैक्सिको में प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत
AajTak
मैक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज के अनुसार, मध्य मैक्सिको में आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास करते समय एक छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई.
सेंट्रल मैक्सिको में एक छोटा प्राइवेट विमान इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम-से-कम सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. मैक्सिको राज्य के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने ये जानकारी दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना मैक्सिको सिटी के पश्चिम में लगभग 50 किलोमीटर और टोलुका हवाई अड्डे से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक औद्योगिक क्षेत्र सैन माटेओ एटेन्को में हुई. टोलुका मैक्सिको की राजधानी के करीब एक बड़ा एयरपोर्ट है. विमान मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आ रहा था. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मैक्सिको सिविल प्रोटेक्शन के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.
हर्नांडेज ने बताया कि जेट में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन दुर्घटना के कई घंटे बाद केवल सात शव बरामद हो सके हैं.
अधिकारियों के अनुसार, विमान पास के एक फुटबॉल मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह एक इमारत की धातु की छत से टकरा गया, जिससे विमान में आग लग गई. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







