
कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली बहू? क्रिसमस पार्टी में एरिक ट्रंप ने शादी का किया ऐलान
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने व्हाइट हाउस के क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की. उन्होंने मॉडल और सोशलाइट बेटिना एंडरसन से शादी का ऐलान किया. इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप भी मंच पर मौजूद रहे.
अमेरिका में उस समय हलचल मच गई, जब राष्ट्रपति ट्रप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने व्हाइट हाउस में हुए क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान अपनी सगाई का ऐलान किया. उन्होंने मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बेटिना एंडरसन से सगाई की घोषणा की. पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते की चर्चा चल रही थी. इस मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मंच पर अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ मौजूद थे.
47 वर्षीय ट्रंप जूनियर, एरिक ट्रंप ने कहा कि वह आमतौर पर बिना झिझक बोलते हैं, लेकिन इस खास पल पर उनके पास शब्द नहीं हैं. उन्होंने बताया कि शादी के लिए प्रपोज करना उनके लिए काफी तनाव भरा था. उन्होंने बेटिना के "Yes" कहने पर खुशी जताते हुए कहा कि साल के अंत में मिला यह जवाब उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है.
यह भी पढ़ें: BBC से 10 अरब हर्जाना वसूलेंगे ट्रंप, एडिट स्पीच दिखाने पर कोर्ट में किया मानहानि का दावा
38 साल की बेटिना एंडरसन ने भी मंच से थोड़ी देर बात की. उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की तारीफ की और व्हाइट हाउस की क्रिसमस सजावट को बहुत शानदार बताया. बेटिना ने कहा कि यह वीकेंड उनके जीवन का सबसे खास पल है और वह अपने जीवन के प्यार से शादी करने जा रही हैं.
कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली बहू बेटिना एंडरसन?
बेटिना एंडरसन का जन्म दिसंबर 1986 में हुआ था. वह फ्लोरिडा के पाम बीच में पली-बढ़ी हैं. वह एक जाने-माने परिवार से आती हैं. उनके पिता हैरी लॉय एंडरसन जूनियर एक सफल बिजनेसमैन और बैंकर थे, जबकि उनकी मां इंगर एंडरसन एक प्रसिद्ध समाजसेवी रही हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







