
हजारों फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में महिला ने की ऐसी हरकत, हुआ 60 लाख का जुर्माना
AajTak
एयरलाइन कंपनी ने एक महिला यात्री पर भारी भरकम जुर्माना लगाया. आरोप है कि महिला ने यात्रा के दौरान विमान के चालक दल पर हमला किया और प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की.
एक एयरलाइन कंपनी ने महिला यात्री पर 62 लाख रुपये से अधिक का भारी भरकम जुर्माना लगाया. महिला पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान विमान के चालक दल पर हमला किया और प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की. जिसके बाद उसे विमान की सीट पर टेप से बांध दिया गया.
ये घटना अमेरिकन एयरलाइन की Flight 1774 में हुई थी, जो पिछले साल जुलाई में Dallas से North Carolina के Charlotte जा रही थी. इसी दौरान एक महिला यात्री केबिन क्रू के सदस्यों से अभद्रता करने लगी. इतना ही उसने कथित तौर पर विमान का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की.
महिला की इस हरकत को देखते हुए उसे सीट से बांधकर काबू में किया गया. कुछ सहयात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद महिला के खिलाफ जांच शुरू हुई. जांच के बाद अब एयरलाइन कंपनी ने आरोपी महिला के खिलाफ एक्शन लिया है. उस पर 81,950 डॉलर (62 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लगाया गया है.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा लगाया गया ये अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है. बताया गया कि महिला की इस हरकत की वजह से फ्लाइट करीब 3 घंटे लेट हुई थी.
साथी यात्री ने क्या बताया?
इस घटना को लेकर दूसरे यात्री ने अपने टिकटॉक (@lol.ariee) अकाउंट पर बताया कि वो महिला चिल्ला रही थी. वो कह रही थी कि मुझे प्लेन से उतरना है. वो दरवाजा खोलने की भी कोशिश कर रही थी. यात्री ने महिला की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि कैसे उसे सीट पर टेप से बांधा गया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











